बीजेपी के पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में कराया गया भर्ती

बीजेपी के पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में कराया गया भर्ती

रांचीः धनबाद के झरिया से बीजेपी विधायक रहे संजीव सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। आनन-फानन में उन्हे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हजारीबाग में उग्रवादियों का तांडव, 6 गाड़ियों में लगाई आग, आउसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारियों की पिटाई
संजीव सिंह की पत्नी और झरिया की वर्तमान बीजेपी विधायक रागिनी सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। शनिवार शाम को संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे दिल्ली ले जाया गया। संजीव सिंह धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में जमानत पर बाहर आये थे। 27 अगस्त को इस हत्याकांड पर कोर्ट का फैसला आना है।

रांची में अगस्त की वो रातें जब लोगों के सिर पर सवार था खून… HEC में बन रहे थे चाकू, खंजर और भाला..
रागिनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि निराशा के बादल छंट जाएंगे,
सूरज की किरणें फिर से चमकेंगी।
हर रात के बाद सूरज उगता है, आपका साथ है तो कठिन दौर भी गुजर जाएगा।
हर दिल अजीज। आपके अपने संजीव जी स्वास्थ्य के कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए फिलहाल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं ईश्वर से उनके स्वस्थ होने की कामना करती हूं। आप सभी से भी प्रार्थना है कि आप भी उनके स्वास्थ्य के लिए कामना करें।

See also  झारखंड के सरकारी डॉक्टरों के विदेश यत्रा पर लगा ग्रहण, जानिये स्वास्थ्य विभाग ने क्या लगा दी शर्त

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now