पटना के मोशन कोचिंग सेंटर में छात्रों का हंगामा, फैकल्टी नहीं होने पर किया बवाल, जमकर हुई तोड़फोड़ और पथराव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 21, 2025

पटना के मोशन कोचिंग सेंटर में छात्रों का हंगामा, फैकल्टी नहीं होने पर किया बवाल, जमकर हुई तोड़फोड़ और पथराव

पटनाः राजधानी पटना के कोचिंग सेंटर में जमकर हंगामा हुआ है।श्रीकृष्णापुरी में स्थित मोशन कोचिंग सेंटर में छात्रों ने यह बवाल किया है। बताया जा रहा है कि कोचिंग संस्थान में फैकल्टी के नहीं होने पर छात्रों ने पथराव और तोड़फोड़ की है। छात्रों के हंगामे की वजह से वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई है। छात्रों ने कोचिंग संस्थान के प्रबंधन पर मारपीट का आरोप भी लगाया है। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें नजर आ रहा है कि छात्रों के कपड़े फटे हुए हैं। इधर मोशन कोचिंग सेंटर में बवाल की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

सेक्स चैट स्कैंडल वाले टीचर का मिला 73 पेज का अश्लील चैट और पत्र, शादी के बाद भी नहीं रूकी गंदी हरकत, अब मांग रहा है माफी
एसके पुरी इलाके में स्थित मोशन कोचिंग सेंटर मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करवाता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कोचिंग संस्थान के छात्रों का आरोप है कि उनसे फीस वसूल ली गई है लेकिन सही फैकल्टी नहीं होने की वजह से उनकी कोचिंग में क्लास नहीं चल रही है। इससे उनकी पढ़ाई बाधित है।

See also  Dhullu Mahato को बख्शने के मूड में नहीं Saryu Rai : किसानों की जमीन को हड़पने का लगाया आरोप

बिहार में विधायक हॉर्स-ट्रेडिंग केसः EOU ने सुनील और सोनू से पूछे सवाल, हो सकता है लाई-डिटेक्शन टेस्ट
छात्रों का यह भी आरोप है कि कोचिंग पहुंचने में थोड़ी सी देर होने पर उन्हें क्लास में बैठने की अनुमति नहीं दी जाती है। लेकिन जब उन्होंने फैलक्टी नहीं होने की बात कही तब कोचिंग संस्थान के संचालक ने उनके साथ मारपीट की है। पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now