पटना के अटल पथ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई लोगों को कुचला, एक की मौत; 6 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 19, 2026

पटना के अटल पथ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई लोगों को कुचला, एक की मौत; 6 घायल

पटनाः राजधानी पटना के अटल पथ पर रविवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे थी। राहगीरों को टक्कर मारने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और हवा में उछलते हुए करीब 80 मीटर दूर जा गिरी। हादसा पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में महेशनगर के पास हुआ।

200 मीटर के दायरे में कई लोगों को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान वाहन ने करीब 200 मीटर के दायरे में कई लोगों को टक्कर मार दी। सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

सड़क पर तड़पते दिखे घायल, बिखरे कांच के टुकड़े
हादसे के बाद सड़क किनारे कई घायल तड़पते नजर आए। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करने और उन्हें उठाने की कोशिश की। घटनास्थल पर स्कॉर्पियो के टूटे कांच के टुकड़े और राहगीरों का सामान बिखरा पड़ा था। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

See also  रामगढ़ के पतरातू ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर अमन साहू गैंग ने की फायरिंग-बमबाजी, गार्ड को लेकर गोली

 

एक की मौत, पुलिस कर रही जांच
हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। घायलों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now