चतरा में माओवादियों ने जमकर मचाया उत्पात, कई गाड़ियों को फूंका, घरों में लगाया ताला

चतरा में माओवादियों ने जमकर मचाया उत्पात, कई गाड़ियों को फूंका, घरों में लगाया ताला

चतराः भाकपा माओवादी संगठन के उग्रवादियों ने लंबे अंतराल के बाद चतरा जिले में एक बार फिर से उत्पात मचाते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लेंबोडीह गांव में बुधवार की देर रात हथियारबंद माओवादी दस्ते ने उत्पात मचाया। इस दौरान उग्रवादियों ने गांव में खड़े एक ट्रैक्टर और पिकअप वाहन को आग के हवाले कर दिया। यही नहीं, माओवादी दस्ता सदस्यों ने दो घरों में ताला भी जड़ दिया। बताया जा रहा है कि संतन गंझू की खोज में माओवादी गांव पहुंचे थे। जब वे उसे घर पर नहीं पाए, तो गुस्से में संतन के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर और पिकअप को आग लगा दी।

WhatsApp Image 2025 08 21 at 09.05.23 b7177a56

सेक्स चैट स्कैंडल वाले टीचर का मिला 73 पेज का अश्लील चैट और पत्र, शादी के बाद भी नहीं रूकी गंदी हरकत, अब मांग रहा है माफी

इसके अलावा संतन तथा एक अन्य ग्रामीण के घर में ताला जड़कर दहशत फैलाने का काम कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उग्रवादियों की संख्या 30 से 40 के बीच थी और सभी हथियारों से लैस थे। ग्रामीणों ने भयभीत होकर खुद को घरों में कैद कर लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गया। बता दें कि लगभग ढाई साल बाद भाकपा माओवादी उग्रवादियों ने जिले में इस तरह की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

WhatsApp Image 2025 08 21 at 09.05.23 8c18f967

रांची में चाचा कर रहा था दिव्यांग भतीजी का रेप, गर्भवती होने पर करवाया गर्भपात; गिरफ्तार

अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। आसपास के गांवों के लोग भी भयभीत हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच और आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस उग्रवादियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now