नेतरहाट के डाक बंगला में बड़ा हादसा टला, फॉल्स सिलिंग गिरने से मची अफरातफरी, बाल-बाल बचे कई पर्यटक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 20, 2025

नेतरहाट के डाक बंगला में बड़ा हादसा टला, फॉल्स सिलिंग गिरने से मची अफरातफरी, बाल-बाल बचे कई पर्यटक

लातेहारः बुधवार को नेतरहाट के मशहूर पलामू डाकबंगला में बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, बुधवार की सुबह पलामू डाकबंगले के बरामदे का फाल्स सिलिंग अचानक भर भरा कर गिर गया। फाल्स सिलिंग के गिरने की आवाज से डाक बंगला में ठहरे पर्यटकों के बीच अफरातफरी और घबराहट जैसी स्थिति हो गई। राहत की बात ये रहीं ही फॉल्स सिलिंग किसी भी पर्यटक पर नहीं गिरा, हालांकि पास में ही पर्यटक वहां बैठे थे, जहां सिलिंग गिरी उससे कुछ ही दूर पर बैठे पर्यटक घबरा गए।

रांची के स्कूल में सेक्स चैट स्कैंडल से हड़कंप, टीचर ने छात्रा को लिखा-‘वर्जिनिटी मुझसे लूस कराओ’,आरोपी शिक्षक वाट्सएप ग्रुप से हुए बाहर, DC ने दिए जांच के आदेश
डाक बंगला के चार नंबर कमरे के एक पर्यटक ने बताया कि सुबह वह उठ कर कमरे के बाहर बरामदा में बैठे थे, तभी अचानक बरामदा की फॉल्‍स सिलिंग भराभरा कर गिर गयी। कुछ देर तक तो उन्‍हें समझ में नहीं आया कि क्‍या हुआ है। वे पास में ही बैठे थे।

See also  कुड़मी आंदोलन खत्म, रांची-हटिया से 26 ट्रनें रद्द रहीं, दो हजार लोगों पर हुआ केस, जानिये वजह

पलामू में नाबालिग छात्रा से बलात्कार, कई महीनों से कोचिंग सेंटर संचालक कर रहा था वारदात
बता दें कि पिछले साल ही नेतरहाट के पलामू डाक बंगला का रिनोवेशन कराया गया था। एक साल में ही फॉल्‍स सिलिंग का गिर जाना कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल रहा है। पलामू डाक बंगला नेतरहाट की शान है। यहां अधिकांश सरकार के आला अधिकारी और न्‍यायालयों जज आदि ही ठहरते हैं। नेतरहाट में जब भी कोई सरकारी कार्यक्रम होता है, लोगों की यह पहली पसंद होती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now