ट्रेन में कुत्ते के हमले से मचा हड़कंप, यात्री डर कर बोगी से बाहर भागे, आधे घंटे से ज्यादा स्टेशन पर खड़ी रही सवारी गाड़ी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 18, 2025

ट्रेन में कुत्ते के हमले से मचा हड़कंप, यात्री डर कर बोगी से बाहर भागे, आधे घंटे से ज्यादा स्टेशन पर खड़ी रही सवारी गाड़ी

डेस्कः आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद डॉग लवर की ओर से चलाई जा रही मुहिम के बीच एक अजीबोगरीब घटना बिहार के रक्सौल स्टेशन पर देखने को मिला। रक्सौल समस्तीपुर के बीच चलने वाली 55578 सवारी गाड़ी में पालतू कुत्ते के हमले से हड़कंप मच गया और करीब 35 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर रूकी रही।

रांची में स्वास्थ्यकर्मी के घर चोरी की बड़ी वारदात, दिनदहाड़े 35 लाख से ज्यादा की चोरी
यह घटना उस समय हुई जब एक यात्री ने महिला बोगी में अपने पालतू कुत्ते को जंजीर से सीट पर बांध दिया। कुत्ते के डर से यात्री घबरा गए और कई लोग बोगी से नीचे उतर आए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। घटना महिला कोच संख्या 051165/C में हुई।

सीमेंट फैक्टरी के लिए आदिवासियों की 3000 बीघा जमीन ? हिमंता सरकार के इस ‘कारनामे’ पर गुवाहाटी हाईकोर्ट के होश उड़े?
ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों के अनुसार, कुत्ता आक्रामक व्यवहार कर रहा था, जिससे कई यात्रियों में डर का माहौल बन गया। इस दौरान कुत्ते ने एक यात्री को काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। स्टेशन मैनेजर ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए स्टेशन प्रबंधन और आरपीएफ को सूचना दी।

See also  रांची में चोरो का आतंकः दो फ्लैट के दरवाजे तोड़कर कैश और जेवरात की चोरी, महाकुंभ गए थे घर के मालिक

बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, 7 अनुमंडल को मिले नए SDO
आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला बोगी का निरीक्षण किया। यात्रियों की सुरक्षा और स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए, उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया, जिनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की गई। कुत्ते को दूसरे बोगी में शिफ्ट किया गया और बोगी को सील कर दरभंगा भेजा गया।

C. P. Radhakrishnan को नीतीश कुमार का समर्थन, JDU के बाद YSRCP ने किया एलान
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे कर्मचारियों ने उस बोगी को खाली करवाया और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे सील कर दिया गया। कुत्ते को आरपीएफ की निगरानी में सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। ट्रेन को करीब आठ बजे आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। ट्रेन करीब 35 मिनट तक रक्सौल स्टेशन पर रुकी रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now