रांची के चुटिया थाना प्रभारी पर गिरी गाज, महिला के साथ अभद्रता मामले में हुई कार्रवाई

रांची के चुटिया थाना प्रभारी पर गिरी गाज, महिला के साथ अभद्रता मामले में हुई कार्रवाई

रांचीः राजधानी रांची के चुटिया थाना प्रभारी पर कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को महिला से अभद्रता के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। अपने निलंबन अवधि में इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत पुलिस लाइन में रहेंगे।
चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को रांची SSP सह DIG ने निलंबित कर दिया है। इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है। हालांकि वे निलंबन की अवधि में पुलिस लाइन में ही रहेंगे। सस्पेंड होने के बाद उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता के अलावा अन्य कोई भत्ता नहीं मिलेगा।पूरे मामले में आगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जायेगी। इससे पहले उनसे स्पष्टीकरण भी पूछा जायेगा।

रांची के युवक को महंगी पड़ी सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती, हो गई डेढ़ करोड़ की ठगी
डीआइजी सह एसएसपी ने यह कार्रवाई सिटी डीएसपी की रिपोर्ट के आधार पर की है। जानकारी के अनुसार, लोअर बाजार थाना क्षेत्र के दालपट्टी रोड निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता ने चुटिया थाना प्रभारी के खिलाफ महिला के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी।

नेमरा में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने 10 लाख लोग पहु्ंचे, रात तक लाखों लोगो के आने का सिलसिल जारी
मामले में डीआइजी सह एसएसपी ने सिटी डीएसपी को जांच करने का निर्देश दिया था। जांच के दौरान सिटी डीएसपी ने पाया कि थाना परिसर में शिकायतकर्ता के साथ थाना प्रभारी द्वारा असभ्य एवं अमर्यादित व्यवहार किया गया था। थाना प्रभारी के इस व्यवहार के कारण पुलिस की छवि धूमिल हुई है। जांच में आये तथ्यों के आधार पर सिटी डीएसपी द्वारा डीआइजी सह एसएसपी को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की अनुशंसा की गयी थी। इसी आधार पर उक्त कार्रवाई की गयी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now