- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

गोपालगंज में डायल 112 के ड्राइवर को बदमाशों ने मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप

पलामू में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, दो जख्मी, पूर्व मुखिया गिरफ्तार

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना इलाके के चमनपुरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने डायल 112 पुलिस सेवा में तैनात चालक को गोली मार दी। गोली लगने से चालक उमेश पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल, गोपालगंज पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उमेश पांडेय वर्तमान में विशम्भरपुर थाना में डायल 112 सेवा में चालक के पद पर कार्यरत हैं।

तेजस्वी से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, चुनाव लड़ने पर बोले- हम तो ऐसे ही गर्दा उड़ा रहे हैं

गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। फिलहाल वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि घायल चालक के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की तफ्तीश की जा रही है।

See also  ट्रंप का यूटर्न; बोले- मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त, अमेरिका जारी रखेगा व्यापार वार्ता

बताया जा रहा है कि किसी काम से उमेश पांडेय घर से निकले थे, हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे और जैसे ही उमेश वहां पहुंचे, उन्होंने गोलियां चला दीं। पुलिसकर्मी पर फायरिंग की घटना से महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से शोक में झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत-बसंत ने इस तरह किया याद…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now