घुटने भर पानी में स्कूल जा रहे हैं सिमडेगा के बच्चे, VIDEO सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 14, 2025

घुटने भर पानी में स्कूल जा रहे हैं सिमडेगा के बच्चे, VIDEO सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रांचीः स्वतंत्रता के 79 साल और झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद भी देश के कई इलाकों में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव देखने को मिलता है। विकास से कोसो दूर झारखंड के सिमडेगा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि घुटने भर पानी में भी छात्र स्कूल जाने को मजबूर हो रहे है।

झारखंड के एक IPS अधिकारी और 17 पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू, वीरता के लिए मिलेगा पदक
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे घुटने भर से अधिक तेज बहाव वाले पानी में घुसकर स्कूल जाते नजर आ रहे हैं।यह वायरल वीडियो झारखंड के सिमडेगा जिले के गेनमेर टोंगरी टोली गांव का है।इस गांव में बारिश शुरू होते ही ग्रामीणों पर आफत टूट पड़ता है।इस गांव में हर साल की यही कहानी है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग हर कोई अपनी जाम जोखिम में डालने को मजबूर है।इस जिले में दो विधानसभा सीट है और दोनों सीटों पर पिछले दो चुनाव से कांग्रेस पार्टी का कब्जा है।

See also  पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में आभूषण कारोबारी से डेढ़ करोड़ की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात, 12 घंटे के अंदर दो अपराधी अरेस्ट

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now