- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

पटना एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप, CISF ने दबोचा

पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, डायरेक्टर को आया ईमेल,मचा हड़कंप

पटना एयरपोर्ट पर एक यात्री के हैंड बैग से कारतूस बरामद होने की घटना सामने आई है। अहमदाबाद जाने के दौरान सुरक्षा जांच में बैग में कारतूस मिला। घटना के बाद हवाई अड्डा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं, कागजी कार्रवाई के बाद यात्री को जेल भेज दिया गया। घटना 6 अगस्त की है, लेकिन मामला सोमवार को प्रकाश में आया।

खगौल निवासी अंकित का स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी-718 से अहमदाबाद का टिकट बना हुआ था। वे फ्लाइट पकड़ने 6 अगस्त को पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे। सुरक्षा जांच के दौरान उनके हैंड बैग में एक कारतूस मिलने पर सीआईएसएफ के जवानों ने उसे दबोच लिया। अंकित ट्रेनिंग के लिए अहमदाबाद जा रहे थे। पुलिस पूछताछ में यात्री ने बैग में कारतूस कैसे आया यह नहीं बता सके।

वहीं, उनके पास हथियार का कोई लाइसेंस भी नहीं है। जिसके बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। मालूम हो कि हवाई यात्रा के दौरान हथियार और कारतूस इत्यादि लाने ले जाने पर प्रतिबंध है।

See also  बहला कर बैगन के खेत में ले गया हैवान, बिहार में लड़की से हैवानियत

आज भी चौकी पर ही सोते हैं नीतीश कुमार, अशोक चौधरी ने बताया- सीएम के बेडरूम में बस 3 सामान

नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को चंद्रशेखर आजाद ने दी श्रद्धांजलि, बिरसाइतों ने की विशेष प्रार्थना

कांग्रेस नेता नीरज सिंह के हत्या के आरोपी और बीजेपी के पूर्व विधायक संजीव सिंह रिनपास से डिस्चार्ज, धनबाद जाने पर रहेगी रोक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now