तेजप्रताप यादव को 7 में से 4 बहनों ने भेजी राखी, मीसा-रोहिणी और राजलक्ष्मी ने भाई को छोड़ दिया!

तेजप्रताप यादव को 7 में से 4 बहनों ने भेजी राखी, मीसा-रोहिणी और राजलक्ष्मी ने भाई को छोड़ दिया!

पटनाः आरजेडी अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पार्टी और परिवार से बेदखल होने के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहे है। ऐसे में उन्हे बहनों का सपोर्ट मिला है। सात में से चार सगी बहनों ने तेजप्रताप यादव को रक्षा बंधन में राखी भेजी है। हेमा, रागिनी, चंदा और अनुष्का ने राखी भेजी हैं। जिसका जिक्र तेज प्रताप ने एक्स हैंडल पर किया है। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर हेमा दीदी, रागिनी दीदी, चंदा दीदी और अनुष्का दीदी ने मुझे राखियां भेजी हैं। इसके लिए मेरी सभी दीदी को धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूं। साथ ही आप समस्त देशवासियों को भी राखी के इस पावन पर्व की ढेरों शुभकामनाएं।

 

खान सर को बांधी गई 10 हजार से ज्यादा राखी, बहनों को 156 भोग वाली भोज के साथ दिया गया खास गिफ्ट
तेज प्रताप ने इस मौके पर वीडियो कॉल के जरिए बहनों की राखी बांधने की बात साझा की और इसका सबूत सोशल मीडिया पर साझा किया। हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि तेज प्रताप ने अपनी तीन बहनों मीसा भारती, रोहिणी आचार्य और राजलक्ष्मी का नाम नहीं लिया है। अब क्या वजह है, ये तो साफ नहीं है। हालांकि रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को रक्षाबंधन पर बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया है।

निशिकांत दुबे देवघर मंदिर में VVIP दर्शन मामले को लेकर गिरफ्तारी देने पहुंचे, कहा-क्या FIR करने वाला राहुल-हेमंत के दामाद हैं
आपको बता दें जब लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बेदखल करने का आदेश किया था, तब मीसा, रोहिणी ने पुरजोर समर्थन किया था। तेज प्रताप के वायरल पोस्ट और अनुष्का के साथ वाली फोटो को परिवार और पार्टी के संस्कारों के खिलाफ बताया था। कुछ दिन पहले तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लालू, राबड़ी और तेजस्वी को छोड़ सभी बहनों को अनफॉलो कर दिया था।

क्रिकेटर रिंकू सिंह को शादी से पहले होने वाली सांसद पत्नी ने दिया सरप्राइज, मैच प्रैक्टिस के बीच ग्राउंड पर पहुंचीं

हालांकि राजलक्ष्मी ने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजप्रताप यादव के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा । वहीं तेजप्रताप यादव को राखी बांधने उनकी सगी बहनें नहीं आई लेकिन उनकी मौसेरी बहन डॉक्टर पिंकी यादव ने अपने भाई तेजप्रताप यादव को राखी बांधा जिसकी तस्वीर पूर्व मंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म एक्स पर साझा की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now