DSP संजीव कुमार के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, करप्शन को लेकर पटना, खगड़िया, जहानाबाद में रेड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 8, 2025

DSP संजीव कुमार के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, करप्शन को लेकर पटना, खगड़िया, जहानाबाद में रेड

पटनाः बिहार में एक और लोकसेवक पर भ्रष्टाचार के आरोप में कार्रवाई चल रही है। जहानाबाद में तैनात डीएसपी संजीव कुमार पर विशेष निगरानी इकाई ने शिकंजा कस दिया है। आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में डीएसपी के ठिकानों पर एसवीयू की रेड जारी है। पटना के अलावे खगड़िया और जहानाबाद में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी संजीव पर करीब डेढ़ करोड़ की अवैध संपत्ति बनाने का आरोप है। निगरानी थाने में केस दर्ज कर यह कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई से बिहार पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

बिहार के थाने से महिला सिपाही लापता, पिता ने जैप जवान पर लगाया किडनैप करने का आरोप
जानकारी के मुताबिक डीएसपी संजीव कुमार ने भ्रष्टाचार मे लिप्त होकर करोड़ों की गलत कमाई की है। आय से अधिक संपत्ति का मामला है। उनपर माफिया तत्वों के साथ सांठ गाठ कर काली कमाई करने का आरोप है। कैलकुलेटेड आमदनी से एक करोड़ 52 लाख की संपत्ति का आरोप लगाया गया है। डीएसपी स्तर के पदाधिकारी के नेतृत्व में पटना, जहानाबाद और खगड़िया में एक साथ छापेमार दल ने धावा बोला। कार्रवाई आरंभिक दौर में है। इस वजह के बरामदगी का आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। डीएसपी के आवास, कार्यालय पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।

See also  जहानाबाद में NH-22 के टोल प्लाजा पर खूनी झड़प, बारातियों और कर्मचारियों में मारपीट, फायरिंग में दो युवकों को लगी गोली

रांची के बार में भोजपुरी गाने को लेकर विवाद, चली गोली, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
यह केस एसवीयू ने अपने थाने में खुद दर्ज किया है। कहा जा रहा है कि जांच एजेंसी के पास कई सबूत भी पहले से हैं जिनके आधार पर डीएसपी को हाथ लगाया गया है। हालांकि कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि बाद में इसकी जानकारी दी जाएगी। दोपहर बाद तक बरामदगी को लेकर कुछ जानकारी मिलने की संभावना है।

गैंगस्टर मयंक सिंह को भारत लाने का रास्ता साफ,अजरबैजान से इस दिन रांची लाया जाएगा अमन साहू का खास
मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोपों के तहत की जा रही है। उन पर एक करोड़ 52 लाख 42 हजार 469 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। यह संपत्ति कथित तौर पर उनकी ज्ञात कानूनी आय के स्रोतों से कई गुना अधिक है। एसवीयू में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) और बीएनएस 2023 की धारा 61(2)(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

See also  बिहार बंद में एक साथ शामिल हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव, जगह-जगह रोकी गई ट्रेनें

अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, दिल्ली में पार्किंग विवाद को लेकर हुआ था झगड़ा
खगड़िया में निगरानी डीएसपी चंद्रभूषण कुमार के अगुवाई में छापेमारी की जा रही है। निगरानी की टीम ने विभिन्न कागजातों की जांच में जुटी हुई है। इस दौरान संजीव कुमार के मकान में संचालित नेक्टर हॉस्पिटल के संचालक से भी विभिन्न कागजातों की मांग की गई। वहीं डीएसपी के कर्मी के से भी पूछताछ करते हुए कई कागजातों की जानकारी ली गई। बताया जा रहा है कि संजीव कुमार के मकान में नेक्टर हॉस्पिटल का किराया पर संचालन किया जा रहा है। आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर छापेमारी की जा रही है। निगरानी की टीम द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now