बिहार के थाने से महिला सिपाही लापता, पिता ने जैप जवान पर लगाया किडनैप करने का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 8, 2025

बिहार के थाने से महिला सिपाही लापता, पिता ने जैप जवान पर लगाया किडनैप करने का आरोप

डेस्कः बिहार के जमुई जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चकाई थाना में तैनात महिला सिपाही प्रियंका कुमारी अचानक लापता हो गई हैं। पिछले तीन दिनों से उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। प्रियंका के पिता, भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कमरगंज गांव निवासी रुदल यादव ने गुरुवार को जमुई समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में पहुंचकर अपनी बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए एक लिखित शिकायत सौंपी है।

पुरौना धाम दुल्हन सी सजी, आज सीता की जन्मस्थली में जानकी मंदिर का होगा शिलान्यास
रुदल यादव ने अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि चकाई थाना में ही कार्यरत डायल 112 की गाड़ी के चालक और सैप जवान निलेश मंडल ने प्रियंका का अपहरण कर लिया है। उनका दावा है कि निलेश पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। इसके बावजूद वह लगातार प्रियंका के संपर्क में था और उसकी गतिविधियां पहले से ही संदिग्ध रही हैं।

See also  बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत 20 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

रांची के बार में भोजपुरी गाने को लेकर विवाद, चली गोली, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
रुदल यादव ने निलेश मंडल का मोबाइल नंबर भी पुलिस को सौंपा है। उन्होंने त्वरित कार्रवाई कर बेटी को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाने और आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।रुदल यादव ने निलेश मंडल के मोबाइल नंबर (6296233638) का हवाला देते हुए पुलिस से मांग की है कि त्वरित जांच कर उनकी बेटी को सुरक्षित बरामद किया जाए और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मामला और गंभीर हो सकता है।

अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, दिल्ली में पार्किंग विवाद को लेकर हुआ था झगड़ा
जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने निलेश मंडल की तलाश शुरू कर दी है और प्रियंका की बरामदगी के लिए सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। इस घटना से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है और सभी की नजर जांच के परिणाम पर टिकी है।

See also  वकील गोपी कृष्ण के हत्यारे के साथ पुलिस की मुठभेड़, अपराधी को लगी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now