रांची के बार में भोजपुरी गाने को लेकर विवाद, चली गोली, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 8, 2025

रांची के बार में भोजपुरी गाने को लेकर विवाद, चली गोली, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

रांचीः राजधानी रांची के कोतवाली थाना की पुलिस ने हरमू रोड गौशाला चौक के पास ग्रेविटी लांच एंड बार में फायरिंग करने के मामले में एक निजी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। आरोपी राहुल सिंह एक बड़े नेता का अंगरक्षक रह चुका है। वह वर्तमान में पीएचडी कॉलोनी हिनू डोरंडा का रहने वाला है।

गैंगस्टर मयंक सिंह को भारत लाने का रास्ता साफ,अजरबैजान से इस दिन रांची लाया जाएगा अमन साहू का खास
गाना बजाने को लेकर हुई बहस
बताया जा रहा है कि बार में भोजपुरी गाना बजाने को लेकर कुछ लोगों के बीच बकझक हो गई, तभी राहुल ने फायरिंग कर दी। गोली चलने के बाद बार में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। राहुल के पास से एक रिवॉल्वर और 21 राउंड गोली और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने फायरिंग करने की बात कबूला। वहीं, बार के मैनेजर आशीष सिन्हा के लिखित बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, राहुल दबंगई दिखाते हुए भोजपुरी गाना बजाने के लिए जोर देने लगा। नहीं बजाने पर उसने फायरिंग की।

See also  दो लड़कों ने दबा दिया हाथ-पैर, तीसरे ने किया रेप; 15 साल की लड़की से स्कूल के बगल में हैवानियत

अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, दिल्ली में पार्किंग विवाद को लेकर हुआ था झगड़ा
बार में कई लोग मौजूद थे। जिस गाने की फरमाइश राहुल कर रहा था, उस गाने को बजाने में असमर्थता जताई गई। उसके बाद राहुल ने पिस्टल निकाल कर धमकाने लगा। इसी दौरान बार के स्टाफ ने जानकारी पुलिस को दे दी। बताया जाता है कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले राहुल ने फायरिंग कर दी। उसके बाद बार में अफरा-तफरी मच गई। लोग बार से निकलने लगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now