राज्य की विधि व्यवस्था चरमराई,राजधानी भी सुरक्षित नही-दीपक प्रकाश

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश कई मामलों को लेकर झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। श्री प्रकाश ने कई उदाहरण देते हुए राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। चाहे राजधानी रांची में होली के पर्व के दौरान हाई एलर्ट के बावजूद हत्या का मामला हो या फिर जेएमएम विधायक की महिला थानेदार पर दबंगई दिखाने का या फिर रेमडीशिविर के आरोपी द्वारा आत्महत्या करने का मामला। श्रीप्रकाश ने सभी मामलों में सरकार की खिंचाई की है।
श्री प्रकाश ने कहा कि हाई अलर्ट के बावजूद राजधानी रांची में होली जैसे रंगों के त्योहार के दिन अपराधियों द्वारा खून की होली खेली जाती है। लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हेमंत सरकार के तमाम दावे हवा हवाई हैं। रांची के सबसे टटप्च् अशोक नगर जैसे इलाके में दिन के उजाले में एक महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी जाती है तो उसी दिन रात में फिर तुपुदाना 10 माइल चौक के पास एक महिला की गोली मारकर हत्या। आखिर हजारों की संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती किस काम की। इसके अलावा रविवार को फिर राजधानी रांची में ही अज्ञात अपराधियों ने हिंदपीढ़ी इलाके में एक युवक पर फायरिंग कर दी तो लोअर बाजार इलाके में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। कहने का आशय है कि झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह फेल हो चुकी है।

See also  गर्मी ने तोड़ा इस साल का रिकार्ड, शिमला-मनाली में भी लोग परेशान, बाड़मेर में दर्ज किया गया 46.4 डिग्री तापमान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now