राहुल गांधी और खरगे शामिल होंगे शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में, हेमंत ने कहा- मेरे पास शब्द नहीं

राहुल गांधी और खरगे शामिल होंगे शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, हेमंत ने कहा- मेरे पास शब्द नहीं

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में सोमवार की सुबह 8.56 मिनट पर निधन हो गया। उनके निधन के बाद राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ रही है। दिल्ली से लेकर झारखंड तक शिबू सोरेन के निधन पर शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक गंगा राम अस्पताल जाकर दिशोम गुरू को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके है।

 
Rahul Gandhi and Kharge will attend Shibu Soren's funeral, Hemant said- I have no words

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आखिरी तस्वीर: पीएम मोदी ने इस तरह दी श्रद्धांजलि, हेमंत को बंधाया ढाढंस
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचकर राज्यसभा सांसद दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में खरगे और राहुल गांधी ने भावुक हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गले लगाकर ढ़ांढस बंधाया। राहुल गांधी और खरगे मंगलवार को शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
पिता के निधन के बाद हेमंत सोरेन भी मीडिया के सामने आये और अपने दुख को साझा करते हुए कहा कि "आज एक बहुत ही मर्माहत करने वाला दिन है। देश के आदिवासी के नायक जिनको दिशोम गुरु के नाम से भी जानते थे, आज शिबू सोरेन जी हमारे बीच नहीं रहे...काफी लंबे समय से वो बिमार चल रहे थे...आखिरी वक्त तक उन्होंने संघर्ष किया। आज उनका निधन हो गया। आज हमारे पास शब्द नहीं हैं...हम सदैव उन्हें याद रखेंगे..."

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now