दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आखिरी तस्वीर: पीएम मोदी ने इस तरह दी श्रद्धांजलि, हेमंत को बंधाया ढाढंस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 4, 2025

pm modi shibu soren

रांचीः  रांची/नई दिल्ली – झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन उर्फ़ ‘गुरुजी’ के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक, सामाजिक और जनजातीय आंदोलनों में उनके योगदान को याद करते हुए देश के शीर्ष नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में पहुंच कर श्रद्धांजलि दी । उन्होंने हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मुलाकात की और शोक की इस घड़ी में सहानुभूति प्रकट की ।

pm 01 ss aaa

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा,
“श्री शिबू सोरेन जी का निधन सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण और आदिवासी पहचान की रक्षा के लिए सतत संघर्ष किया। वे झारखंड के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में भी प्रभावशाली भूमिका में रहे। जनकल्याण, विशेषकर आदिवासी समुदाय के हितों के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। मैं उनके पुत्र और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी सहित समस्त परिजनों व अनुयायियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा,
“झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। उन्होंने वर्षों तक आदिवासी समुदाय के अधिकारों और झारखंड के निर्माण के लिए संघर्ष किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

See also  JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में CID को मिली 40 शिकायतें, DGP ने दिया जांच के आदेश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,
"शिबू सोरेन जी का जीवन आदिवासियों के जल, जंगल और ज़मीन के अधिकार की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। मैंने हेमंत सोरेन जी से बात कर संवेदना व्यक्त की। इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शोक जताते हुए कहा,
"आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़ शिबू सोरेन जी ने हक़ और अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है।"

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा,
"
शिबू सोरेन जी एक प्रख्यात राजनेता थे, जिनका झारखंड की राजनीति में विशेष योगदान रहा। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक जगत को गहरी क्षति पहुंची है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करें।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

 

<

लालू यादव ने दिशोम गुरु को किया याद

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि


बाबूलाल मरांडी ने इस तरह शिबू सोरेन को किया याद

योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

 

See also  मैडम धुलवाती हैं अंडर गारमेंट! रात में पति आकर है रहते... झारखंड के इस कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओंं ने लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now