बिहार में जारी होंगे नए वोटर कार्ड,BLO को देनी होगी फोटो,आ गया नया अपडेट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 2, 2025

बिहार में जारी होंगे नए वोटर कार्ड,BLO को देनी होगी फोटो,आ गया नया अपडेट

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट नवीनीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 अगस्त 2025 को प्रदेश के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के 90,712 मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। साथ ही अब सभी पात्र मतदाताओं को 1 सितंबर 2025 तक अपने नए फोटो बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को सौंपनी होंगे, ताकि उन्हें नया वोटर आईडी कार्ड जारी किया जा सके।
दरअसल, 24 जून से 25 जुलाई तक चले गणना चरण के बाद 1 अगस्त को राज्य के सभी 38 जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सभी राजनीतिक दलों को सौंप दी है। उन मतदाताओं की अलग से सूची भी जारी की गई है, जिनके नाम 24 जून की सूची में थे लेकिन 1 अगस्त की सूची से गायब हैं।

तेजस्वी यादव का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया, नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा-‘मेरा नाम नहीं है, तो चुनाव कैसे लड़ेंगे’
नई लिस्ट के अनुसार, वोटर लिस्ट से 65 लाख से ज्यादा नामों को हटा दिया गया है। इस लिस्ट में 7.24 करोड़ लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। हटाए गए लोगों ज्यादातर लोग इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं या किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट हो गए हैं चुनाव आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की है।

See also  Tejashwi yadav ने पूर्णिया के GMCH अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा की खोली पोल, जमीन पर सोई बच्ची से लेकर बाथरूम तक को लेकर सरकार को घेरा

चिराग के ‘जीजाजी’ के टारगेट पर अब आनंद मोहन के बेटे, कहा-चेतन ने की AIIMS में डॉक्टरों के साथ गुंडागर्दी
1.60 लाख बूथ लेवल एजेंट मैदान में
राजनीतिक दलों द्वारा नामित 1.60 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी इस संपूर्ण प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। ये एजेंट अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची की निगरानी कर रहे हैं और मतदाताओं को जागरूक भी कर रहे हैं।
कहां और कैसे करें नाम की जांच
हर नागरिक https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपने EPIC नंबर से अपना नाम देख सकता है और यदि कोई गलती, छूट या नाम में गड़बड़ी हो तो क्लेम या आपत्ति दर्ज कर सकता है।
विशेष कैंप की व्यवस्था
राज्य के सभी ब्लॉक सह अंचल कार्यालयों और नगर निकाय कार्यालयों में रोज़ाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष कैंप लगाए गए हैं। ये कैंप 1 सितंबर तक जारी हेंगे, जिनमें कोई भी नागरिक जाकर सुधार या नया नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कर सकता है।
युवा मतदाताओं के लिए अभियान
1 जुलाई से 1 अक्टूबर 2025 के बीच 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है अभी तक 3,223 युवाओं ने अपना फॉर्म और घोषणा पत्र भरकर जमा किया है।
कोई दावा या आपत्ति नहीं
1 अगस्त दोपहर 3 बजे से लेकर 2 अगस्त दोपहर 3 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल की ओर से कोई दावा या आपत्ति दाखिल नहीं की गई है ।

See also  विधानपरिषद चुनाव में RJD ने दिखाया कांग्रेस को ठेंगा, माले के साथ उतारा मैदान में उम्मीदवार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now