बिहार में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

पटनाः बिहार में शनिवार को मॉनसून संबंधी गतिविधियां चरम पर रहेंगी। पूरे राज्य में आज मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खासकर उत्तर एवं पूर्वी बिहार, कोसी-सीमांचल के क्षेत्र में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भागलपुर, समस्तीपुर, पूर्णिया समेत 11 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अररिया और किशनगंज में तो भयंकर बारिश हो सकती है। वहीं, पूरे राज्य में 2 अगस्त को आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा, लोगों से खराब मौसम में सावधान रहने की अपील की गई है।

Video: फ्लाइट में मुस्लिम युवक की पिटाई का मामला, आरोपी युवक हिरासत में, Indigo ने दिया ये जवाब
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सीमांचल के दो जिलों (अररिया, किशनगंज) में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, सुपौल, समस्तीपुर, बेगूसराय, भागलपुर और खगड़िया जिले में एक या दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। बिहार के अन्य जिलों में भी हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होती रहेगी।

Oval Test: सिराज और पी कृष्णा की शानदार गेंदबाजी ने इंग्लैंड को किया 247 पर ढेर; भारत दूसरी पारी में 74/2
पटना मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में फिलहाल 4-5 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। रविवार को गोपालगंज, पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण समेत 5 जिलों में अति भारी बारिश और कोसी-सीमांचल के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। 3 अगस्त को भी पूरे राज्य में ठनका और बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

Video: फ्लाइट में मुस्लिम युवक की पिटाई का मामला, आरोपी युवक हिरासत में, Indigo ने दिया ये जवाब
अगस्त में अच्छी बरसात के आसार
बिहार में इस महीने अच्छी बारिश के आसार हैं। लेकिन लोगों को गर्मी भी सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में प्रदेश में सामान्य वर्षा होगी। औसत सामान्य वर्षा 271.9 मिलीमीटर है। वहीं राज्य के ज्यादातर शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। दक्षिण-पश्चिम भाग के कुछ स्थानों का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now