बिहार चुनाव के लिए नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी,ऐसे कर सकते हैं अपना नाम चेक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 1, 2025

बिहार चुनाव के लिए नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी,ऐसे कर सकते हैं अपना नाम चेक

डेस्कः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। शुक्रवार को मतदाता सूची के प्रारूप को सभी जिलों में जारी कर दिया गया है। इसे चुनाव आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट से मतदाता ऑनलाइन भी वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। अगर उसमें कोई गलती है या नाम नहीं जोड़ा गया है, तो उस पर शनिवार से दावा और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

झारखंड विधानसभा में SIR के खिलाफ पास किया जाएगा प्रस्ताव,हेमंत सोरेन का एलान,चुनाव आयोग ने राज्य में की विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी तेज
निर्वाचन विभाग से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, जिलों में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने सभी ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ को प्रारुप सूची सौंप दी है। इसके अलावा जिलों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर भी उन्हें प्रारुप सूची सौंपी जा रही है। राज्य स्तर पर भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

See also  बिहार की नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी , 1 अगस्त से देखें अपना नाम, जानिए नाम हटाने-जोड़ने की पूरी प्रक्रिया

प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार, जज के फैसला सुनाते ही फूट-फूट कर रोने लगे पूर्व प्रधानमंत्री के पोते
इस ड्राफ्ट में राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्र के 90817 पोलिंग स्टेशन का डेटा शामिल है। इसमें 38 जिलों के माध्यम से सभी राजनीतिक पार्टियों को ये सूची दे दी गई है।इसके बाद आम मतदाता भी ये देख सकते हैं कि इस नए ड्राफ्ट में उनका नाम जुड़ा है या नहीं।

UPI ट्रांजेक्शन और ट्रेडिंग टाइमिंग में हुए बदलाव, जानें 1 अगस्त से क्या कुछ बदल रहा
बिहार का कोई भी वोटर इस नए लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकता है। ऐसे में जानते हैं कहां और कैसे लोग अपना नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं चेक कर सकते हैं?
-चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04 पर जाएं
-अपना जिला, विधानसभा क्षेत्र का नाम चुनें
-Roll Type के सेक्शन में SIR Draft 2025 को चुनें
-कैपचा भरें
-नीचे की ओर दी गई सूची में अपने बूथ की भाग संख्या (Part No.) को चुनें
-फिर पीडीएफ डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करें
-आपके भाग संख्या की वोटर लिस्ट पीडीएफ फाइल में डाउनलोड हो जाएगी, उसमें आप अपना और अपने परिवार के लोगों का नाम चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा, आपके क्षेत्र के बीएलओ के पास भी वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट पहुंच गया है। आप बीएलओ से संपर्क कर अपना एवं परिवार के मतदाताओं का नाम उसमें देख सकते हैं। अगर कोई आपत्ति है तो चुनाव आयोग द्वारा 2 अगस्त से 1 सितंबर तक लगाए जाने वाले विशेष कैंपों में जाकर संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। ये कैंप प्रखंड सह अंचल कार्यालयों और नगर निकाय कार्यालयों में लगाए जाएंगे।

See also  मिंता देवी के बाद अब 120 साल की आशा देवी पर सवाल, चुनाव आयोग ने कहा उम्र सही है


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now