प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार, जज के फैसला सुनाते ही फूट-फूट कर रोने लगे पूर्व प्रधानमंत्री के पोते

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 1, 2025

प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार, जज के फैसला सुनाते ही फूट-फूट कर रोने लगे पूर्व सांसद 

डेस्कः कर्नाटक हाईकोर्ट ने रेप और यौन उत्पीड़न के मामले में जनता दल (एस) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को करारा झटका दिया है। इस मामले में कोर्ट ने रेवन्ना को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने जिस समय को दोषी करार दिया उस समय कोर्ट में मौजूद रेवन्ना फूट-फूटकर रोने लगे। कोर्ट की तरफ से सजा का ऐलान किया जाएगा।

अनिल अंबानी को ED ने किया तलब, ₹17000 करोड़ के घोटाले की जांच शुरू
पूर्व हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार के मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया है।अदालत सजा की अवधि का ऐलान कल यानी 2 अगस्त को करेगी। पूर्व  मंत्री और होलेनरसीपुरा विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे प्रज्वल रेवन्ना  पिछले 14 महीनों से परप्पाना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में बंद हैं।पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे और कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। 

See also  रांची में शुरु हो गया ट्रांसपोर्ट नगर, हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, अब शहर को जाम से मिलेगी निजात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now