झारखंड कैडर के दो सीनियर IPS डीजी रैंक में हुए इम्पैनल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

झारखंड कैडर के दो सीनियर IPS डीजी रैंक में हुए इम्पैनल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

रांचीः झारखंड कैडर के दो आईपीएस अधिकारी केंद्र में डीजी रैंक में इम्पैनल हो गए हैं। इन अधिकारियों में 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी मनविंदर सिंह भाटिया (एमएस भाटिया) व 1994 बैच की आइपीएस अधिकारी संपत मीणा शामिल हैं।

अमन साहू एनकाउंटर की CBI जांच की मांग पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, अदालत ने सरकार को लगाई फटकार, 4 हफ्ते में मांगा जवाब
आईपीएस एमएस भाटिया वर्तमान में झारखंड में गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन विभाग के डीजी हैं। संपत मीणा लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और वर्तमान में सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम सहित तीन के खिलाफ सरकार ने मुकदमा चलाने की नहीं दी अनुमति, ED ने की थी मांग
केंद्रीय गृह मंत्रालय देश के 35 आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में इम्पैनल किया। इनमें छह अधिकारी 1993 बैच के तथा शेष 29 अधिकारी 1994 बैच के हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

See also  Modi Cabinet में जगह नहीं मिलने से AJSU सांसद सीपी चौधरी नाराज, सुदेश महतो ने साधी हुई है चुप्पी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now