400 करोड़ के फर्जीवाड़े में सहारा का मैनेजर गिरफ्तार, रांची CID ने बिहार से दबोचा

sahara

रांची सीआईडी ने चार सौ करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में सहारा के जोनल मैनेजर रहे संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। सहारा समूह के फर्जीवाड़े पर कार्रवाई करते हुए सीआईडी ने पटना के बाढ़ स्थित चोंदी मुहल्ले से रविवार की देर रात संजीव को पकड़ा। सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस फजीवाड़े को लेकर 30 नवंबर 2024 को सीआईडी थाने में केस दर्ज हुआ था। इसमें सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय (अब मृत), उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय, भाई जयब्रत रॉय, बेटे सुशांतो व सीमान्तो रॉय, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, नीरज पाल, सुंदर झा भी आरोपी हैं। वहीं सहारा की कई कंपनियां भी आरोपी बनाई गई थीं।

सहारा प्रमुख की पत्नी स्वप्ना रॉय, बेटे सीमांतो रॉय व सुशांतो रॉय मैसेडोनिया की नागरिकता ले चुके हैं। नागरिकता का आधार निवेश है। भारत के साथ प्रत्यर्पण संधि भी नहीं होने का लाभ आरोपियों को मिल रहा है।

See also  धनबाद के वासेपुर में देर रात चली गोली, फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर बबली को अपराधियों ने मारी गोली

इसे भी पढ़ेंः

बॉयफ्रेंड से संबंध का शक, पटना में छात्रा को बंधक बना 6 युवतियों ने पीटा; चाकू से हमला

कुंदन पाहन एक और मामले में बरी, पुलिस पर चली थीं गोलियां, पर साक्ष्य नहीं दे पाये

क्या RJD भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी, मुझे तो जयचंदों ने…, तेज प्रताप यादव का तंज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now