जगदीप धनकड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया मंजूर, प्रधानमंत्री मोदी का भी सामने आया बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 22, 2025

जगदीप धनकड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया मंजूर, प्रधानमंत्री मोदी का भी सामने आया बयान

डेस्कः सोमवार की शाम उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनकड़ ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पद त्यागने की घोषिणा की थी। अब राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है और आगे कि कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय को भेज दिया है। 74 वर्षीय धनखड़ 2022 से उपराष्ट्रपति पद संभाल रहे थे।

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
जगदीप धनकड़ के इस्तीफा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बयान आ गया है। मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

GwcVc6daUAAmY38

Jagdeep Dhankhar का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक, अब सितंबर में कुछ बड़ा होगा, राज्यसभा सांसद ने किया दावा

संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन ही उनका इस्तीफा काफी चौंकाने वाला है. दिन में वह राज्यसभा में मौजूद थे, जहां नेता सदन जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले को लेकर तीखी बहस हुई थी। इस दौरान उपराष्ट्रपति को यह कहते सुना गया था कि वह सुनिश्चित करेंगे कि मुद्दे को लेकर तमाम पहलुओं पर चर्चा हो।
बाद में उन्होंने विपक्ष और सत्ता पक्ष की एक मीटिंग बुलाई थी, जिसमें कहा जा रहा है कि सत्ता पक्ष के सांसद नहीं पहुंचे। इसके बाद देर शाम जगदीप धनखड़ ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया, जिसको लेकर अटकलों का दौर जारी है।

See also  उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now