रांचीः राजधानी रांची में बार मालिक पर यौन शोषण का आरोप लगा है। रांची-हजारीबाग रोड़ पर ओमांझी थाना क्षेत्र के मेहता रेस्टूरेंट एंड बार के मालिक बबलू मेहता पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप है। इसको लेकर एक युवती ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में युवती ने बताया है कि उसे आरोपी ने वर्ष 2018 में रांची रेलवे स्टेशन रोड़ स्थित एक जगह ले गया, वहां कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उसे पिला दिया।
झारखंड में विधवा महिला के साथ हैवानियत, निर्वस्त्र कर की पिटाई, शरीर पर मारा ब्लेड, खून निकालकर किया अनुष्ठान
इसके बाद उसे एक कमरें में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। जब उसे होश आया, तो आरोपी ने उसे वह वीडिरूो दिखाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर वर्ष 2018 से अलग-अलग जगहों पर उसके साथ शीरीरिक संबंध बनाता रहा। दो बार उसका गर्भपात भी कराया।
‘मैं इकरा हसन से निकाह कुबूल फरमाता हूं’, करनी सेना उपाध्यक्ष के सपा सांसद पर VIDEO को लेकर बवाल
साथ ही रांची के एक बड़े संस्थान में एडमिशन कराने के नाम पर भी आरोपी ने उससे पांच लाख रुपये लिये, लेकिन एडमिशन नहीं कराया। उधर, मामले में अरगोड़ा पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी बबलू मेहता ने पुलिस को बताया कि उसने युवती से शादी की है। वह युवती को अपने साथ रखना चाहता है, लेकिन वह साथ रहना नहीं चाहती है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आयेंगे।


