- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बीजेपी MP की बढ़ेगी संख्या, 7 सांसदों के टूटने की संभावना, मंत्री ने किया दावा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 21, 2025

हजारीबाग के बच्ची से हुई दरिंदगी को लेकर 3 अप्रैल को झारखंड बंद, बीजेपी ने सरकार को दिया 2 दिनों का अल्टीमेट

डेस्कः महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने रविवार को दावा किया कि विपक्षी खेमे के कुछ सांसद, विशेषकर शिवसेना (UBT) के सांसद, भाजपा के संपर्क में हैं और संकेत दिया कि आने वाले दिनों में संसद में पार्टी का संख्याबल बढ़ेगा। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में ‘ठाकरे ब्रांड’ अपनी प्रासंगिकता खो चुका है।

रांची से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, पैसेंजर्स हुए परेशान, BJP सांसद आदित्य साहू भी मौजूद
महाजन ने सोलापुर जिले के प्रसिद्ध पंढरपुर मंदिर में दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘भाजपा के सांसदों की संख्या और बढ़ेगी। पहले चार सांसद हमारे संपर्क में थे, अब तीन और के जुड़ने की संभावना है। ये सांसद विभिन्न दलों के हैं, लेकिन अधिकतर शिवसेना (UBT) गुट से हैं।’

चंदन मिश्रा मर्डर केस को लेकर मीडिया पर भड़के पटना SSP, कहा-शूटरों को पहले पकड़ लेते लेकिन कुछ खबर…
‘सामना’ के कार्यकारी संपादक संजय राउत के साथ एक साक्षात्कार में, उद्धव ने कहा है कि ठाकरे केवल एक ‘ब्रांड’ नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र, मराठी मानुस और हिंदू गौरव की पहचान है।महाजन ने कहा, ‘ठाकरे ब्रांड बहुत पहले ही अपनी प्रासंगिकता खो चुका है। बालासाहेब ठाकरे असली शिवसेना के नेता थे, लेकिन 2019 में उद्धव ठाकरे के कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बाद स्थिति बदल गई। उन्होंने बालासाहेब की विचारधारा को त्याग दिया। तभी ठाकरे ब्रांड का अस्तित्व समाप्त हो गया।’

See also  अजब मध्यप्रदेश की गजब कहानी: दमोह में फर्जी डॉक्टर बन कर दिए 15 हार्ट सर्जरी, 7 की मौत

VIDEO: इंडोनेशिया में यात्रियों से भरी जहाज में लगी आग, जान बचाने के लिए समुद्र में कूद पड़े लोग
एकनाथ शिंदे ने कसा तंज
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए रोम के सम्राट नीरो का जिक्र किया। शिवसेना प्रमुख शिंदे ने उद्धव का नाम लिए बिना कहा, ‘यह अजीब बात है कि कुछ लोग तब भी जश्न मना रहे हैं, जब लोग उनकी पार्टी (शिवसेना-उबाठा) छोड़ रहे हैं। हमने इस तरह का व्यवहार पहले कभी नहीं देखा। ‘जब रोम जल रहा था, नीरो बांसुरी बजा रहा था’।’उन्होंने विपक्ष के चुनाव हारने पर निर्वाचन आयोग की ‘चुनिंदा’ आलोचना पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आत्मनिरीक्षण करने के बजाय, कुछ नेता सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप में लगे हैं और दूसरों को कोस रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now