VIDEO:कांवड़ियों ने CRPF जवान को घेरकर पीटा, ताबड़तोड़ बरसाए थप्पड़ और लात-घूंसे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2025

VIDEO:कांवड़ियों ने CRPF जवान को घेरकर पीटा, ताबड़तोड़ बरसाए थप्पड़ और लात-घूंसे

डेस्कःसावन के महीने में कांवड़ यात्रा चल रही है। कांवड़िए जल भरकर भगवान शिव पर चढ़ाने जा रहे हैं। इस बीच कई स्थानों से मारपीट की भी खबर सामने आ रही है। इसी क्रम में मिर्जापुर का भी एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ कांवड़िए एक सीआरपीएफ जवान को रेलवे स्टेशन पर पीट रहे हैं। इसे लेकर अब आरपीएफ ने तीन कांवड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

चंदन मिश्रा शूटआउट के शूटर तौसीफ को लेकर नया खुलासाः बादशाह के साथ किंग्स ऑफ पटना कहता है फुल-टाइम किलर
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को तब हड़कंप मच गया। जब कुछ कांवड़ियों ने एक सीआरपीएफ जवान के साथ मारपीट की। जानकारी के मुताबिक सावन माह में बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने के लिए विभिन्न ट्रेनों से कांवरिया जा रहे है। शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे के करीब ब्रह्मपुत्र मेल से बैद्यनाथ धाम जाने के लिए कांवरियों का एक समूह मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर टिकट लेने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच सीआरपीएफ में तैनात देहात कोतवाली क्षेत्र के खुटहा के रहने वाले दीनानाथ का बेटा गौतम कुमार भी टिकट लेने के लिए काउंटर पर पहुंचा। पहले टिकट लेने के विवाद में कांवरियों की आरपीएफ के जवान गौतम कुमार से विवाद हो गया।

See also  पेशाब कर बर्तनों पर छिड़कती थी नौकरानी, 10 साल से कारोबारी के घर कर रही थी काम, VIDEO सामने आने पर हुआ खुलासा

 

कॉन्सर्ट में HR हेड संग रोमांस करने वाले CEO पर ऐक्शन,कंपनी ने उठाया बड़ा कदम
यह विवाद इतना गंभीर हो गया कि कांवरियों ने सीआरपीएफ के जवान की लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। इससे टिकट काउंटर पर भगदड़ मच गयी। तब तक इसकी जानकारी आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पाल और जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक को हो गयी। दोनों फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर कांवरियों से सीआरपीएफ के जवान को छुड़ाने के साथ ही पिटाई करने के आरोप में शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां निवासी सत्यम, अभिषेक साहू और कजरहवा पोखरा निवासी अभय तिवारी को पकड़ कर आरपीएफ थाने उठा लाए। आरपीएफ ने तीनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं सीआरपीएफ के जवान को ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से मणिपुर के लिए रवाना कर दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now