कल्पना सोरेन की तस्वीरों का AI में इस्तेमाल, फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए तस्वीरों से की जा रही छेड़छाड़?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2025

KALPNA SOREN AI

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन की तस्वीरों का एआई के जरिए इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है । ओड़िशा की रहने वाली माही हेंब्रम ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक प्रोफाइल बनाया है जिसमें वो कल्पना सोरेन की अलग-अलग तरह की तस्वीरें पोस्ट करती हैं । ये तस्वीरें आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस के जरिए बनाई गई लगती हैं ।

KALPNA SOREN AI Screenshot 2025 07 16 at 9.53.36 AM

माही हेंब्रम अपने फेसबुक पेज पर हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की तस्वीरें ज्यादातर  पोस्ट करती हैं । खासतौर से कल्पना सोरेन की तस्वीरों से छेड़छाड़ की जा रही है । कभी कल्पना सोरेन को एंजेल बनाया जा रहा है तो कभी मैजिशियन । इस फेसबुक पेज पर करीब डेढ़ लाख फॉलोवर हैं । माना जा रहा है कि फॉलोवर बढ़ाने के लिए इस तरह के पोस्ट किए जा रहे हैं। हांलाकि जिस तरह को पोस्ट किए जा रहे हैं उसमें आपत्तिजनक कुछ नहीं है लेकिन फोटो से छेड़छाड़ साफ नजर आती है ।

See also  बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गांधी मैदान में किया ध्वजारोहण, सुरक्षा घेरे में गूंजा राष्ट्रगान

Screenshot 2025 07 16 at 9.54.10 AM Screenshot 2025 07 16 at 9.52.53 AM Screenshot 2025 07 16 at 9.53.05 AM

माही हेंब्रम ने अपने पेज पर मोबाइल नंबर भी दिया है जिस पर कॉल करने पर नंबर गलत बताया जा रहा है ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now