बिहार में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर BLO ले रहा था रिश्वत, वायरल वीडियो के बाद FIR दर्ज

बिहार में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर BLO ले रहा था रिश्वत, वायरल वीडियो के बाद FIR दर्ज

पटनाः बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासी रूप से बहुत बवाल मचा हुआ है। इसी बीच गयाजी से एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ है। लोकतंत्र को शर्मसार करने वाले इस वीडियो में BLO वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को रिश्वत मांगते और फिर रिश्वत लेते नजर आ रहा है। इस वीडियो में एक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की रिश्वतखोरी का खुलासा हुआ है। वीडियो में ऑनलाइन फॉर्म भरने के नाम पर BLO द्वारा पैसे लेने की बात सामने आई है। इस मामले में प्रशासन ने संज्ञान लिया है।

पत्रकार अजीत अंजुम पर बिहार में FIR, SIR की रिपोर्टिंग को लेकर BLO ने दर्ज कराई प्राथमिकी
घटना मानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय नौरंगा स्थित उर्दू बूथ संख्या 119 की है, जहां BLO गौरीशंकर मतदाताओं से ‘चाय-पानी’ के नाम पर रुपये मांगते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

तेजस्वी के सूत्र को मूत्र समझते हैं वाले बयान पर बवाल, BJP-JDU-LJP ने बताया विपक्ष की बौखलाहट
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि BLO मतदाता से ऑनलाइन फॉर्म भरने के बदले रुपये ले रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कई दिनों से यहां इसी तरह से पैसे लिए जा रहे थे। कई बुजुर्ग और महिलाएं तो डर के मारे चुप रह जाती थीं। कुछ ने विरोध भी किया, लेकिन उन्हें धमकाया गया कि ‘अगर चुप नहीं रहे तो नाम नहीं जुड़ पाएगा।

 

पूरे देश में होगा SIR, बिहार में उठे विवाद के बीच चुनाव आयोग का फैसला
जैसे ही वीडियो सामने आया, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) वेद प्रकाश ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत संबंधित BLO पर FIR दर्ज करने का आदेश दे दिया। उन्होंने कहा,’मतदाता सूची में नाम जुड़वाना पूरी तरह निःशुल्क प्रक्रिया है। इस तरह की वसूली न सिर्फ अवैध है, बल्कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ धोखा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now