पटना के बाढ़ अंचल कार्यालय का कारनामाः ब्लूटूथ के नाम पर बना दिया निवास प्रमाण पत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 13, 2025

पटना के बाढ़ अंचल कार्यालय का कारनामाः ब्लूटूथ के नाम पर बना दिया निवास प्रमाण पत्र

पटनाः राजधानी पटना के बाढ़ अंचल कार्यालय का अजीबोगरीब कारनामा देखने को मिला है। जहां एक आवेदनकर्ता ने अपने नाम पर ब्लूटूथ नॉइस और पिता और मां के नाम पर ईस्ट वुड लिखा। वहीं फोटो भी ब्लूटूथ का भेजा।

पटना में मेयर सीता साहू के बेटे की गिरफ्तारी का विरोध, लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेरा
इसके बाद आज उसका प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। जिसमें फोटो ब्लूटूथ का है और प्रमाण पत्र में नाम ब्लूटूथ नॉइस और माता और पिता का नाम ईस्टवुड लिखा हुआ है।

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा, अगले 5 साल में एक करोड़ युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी और रोजगार
इस संदर्भ में जब हमने आवेदनकर्ता से बात की उन्होंने बताया कि हमने जानबूझकर यह अप्लाई किया है ताकि इससे पता चले कि किसी का भी प्रमाण पत्र निर्गत करने में जांच किया जाता है कि नहीं।वहीं, संदर्भ में जब बाढ़ अनुमंडल अधिकारी से हमने बात की उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।

See also  लोहरदगा में मंईयां सम्मान यात्रा के दौरान महिलाओं को हेमंत की ओर से मिलेगा उपहार, नवरात्रि के अवसर पर मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त होगी जारी

बिहार में भाजपा नेता की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने सुरेंद्र केवट को पटना के पुनपुन में गोलियों से भूना
मुंगेर में भी आया था अजीबोगरीब मामला
कुछ दिन पहले बिहार के ही मुंगेर में ऐसा ही एक अजूबा हुआ था। सदर प्रखंड के राजस्व अधिकारी ने एक ट्रैक्टर का आवासीय प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।
सोमवार देर शाम से ही सोनालिका ट्रैक्टर की तस्वीर व इसी नाम से सदर प्रखंड कार्यालय से जारी किया गया यह आवासीय प्रमाण पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिला प्रशासन की जगहंसाई हो रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now