पटना में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद में छात्र को मारी गोली, CCTV फुटेज के सहारे हो रही है आरोपियों की तलाश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2025

पटना में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद में छात्र को मारी गोली, CCTV फुटेज के सहारे हो रही है आरोपियों की तलाश

पटनाः राजधानी पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में गुरुवार की शाम क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में एक छात्र को गोली मार दी गई। गोली उसकी अंगुली में लगी है। उसकी पहचान वेटनरी कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र मयंक के रूप में हुई।

बिहार में शराब पीकर मंत्री के मंच पर पहुंचा अधिकारी, DM ने रंगे हाथ पकड़ लिया
उसे आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। वह फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपित के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पटना में बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, रमाकांत यादव को अपराधियों ने छाती में मारी गोली
शाम के समय वेटनरी कॉलेज के छात्र क्रिकेट खेलने पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर मैदान में बनी पिच पर कुछ बाहरी लड़के पहले से क्रिकेट खेल रहे थे। वेटनरी कॉलेज के छात्रों ने उन्हें दूसरी जगह खेलने को कहा। इसी बात पर छात्रों और बाहरी लड़कों के बीच बहस हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई।

See also  BPSC 70वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 5401 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई

चक्रधरपुर के JMM विधायक प्रतिनिधि को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में TMH में कराया गया भर्ती
इसके बाद बाहरी लड़के अपने साथियों को फोन कर बुलाने लगे। थोड़ी देर में बाहरी लड़कों के साथी भी पहुंच गए। उनके से किसी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली वहां खड़े मयंक को लग गई। गोली मारने के बाद बाहरी लड़के और आरोपित भी फरार हो गया। छात्र की अंगुली में गोली लगी थी।

BJP की महिला नेता TMC लीडर के कार में पी रही थी शराब, लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, देखिये VIDEO
उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेलने को लेकर पहले भी बाहरी लड़कों के साथ विवाद हो चुका है। जब भी बाहरी लड़कों को दूसरे मैदान में खेलने को कहा जाता है, वे धमकी देकर चले जाते हैं। इस बार गोली मार दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now