श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी, 15 मिनट में होगा समस्याओं का समाधान, देवघर DC ने जारी किया QR code

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी, 15 मिनट में होगा समस्याओं का समाधान, देवघर DC ने जारी किया QR code

देवघरः श्रावणी मेले के दौरान इस साल देवघर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 10 जुलाई को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड सीमा पर स्थित कावंरिया पथ दुम्मा में राजकीय श्रावणी मेले का उद्घाटन करेंगे। कावंरियों के स्वागत के लिए कावंरिया पथ को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

GvWMWXEaYAc1QFkGvWMia9XAAASCtW

लालू यादव को झटका, चारा घोटाला मामले में सजा बढ़ाने की CBI के आवेदन को झारखंड हाईकोर्ट ने किया स्वीकार
श्रावणी मेला के दौरान रोजाना लाखों लोग बाबा बैद्यनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने आते है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए वीवीआईपी दर्शन को बंद कर दिया गया है। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने 7 जून को देवघर दौरे के दौरान मेला श्रेत्र में पड़ने वाले टेंट सिटी जो श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए बनाया गया था उसका निरीक्षण किया था। वहां सुविधाओं और साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।

See also  झारखण्ड में सिर्फ CNT/SPT चलेगा न कोई UCC चलेगा, न NRC चलेगा- हेमंत सोरेन ने दिया गुमला से अमित शाह को जवाब

GvQq6QZXUAAwXVV

बाबूलाल मरांडी ने ली दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी, दिल्ली में हेमंत सोरेन से की मुलाकात
जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए क्यू आर कोड जारी किया है और 15 मिनट के अंदर समस्याओं के निदान करने का भरोसा दिया है। उपायुक्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और उनकी आवश्यकता पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है, ताकि देवतुल्य श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी से एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।इस कड़ी में मेला क्षेत्र में AI CHATBOT के माध्यम से श्रद्धालु मेला क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न आवश्यक जानकारी के साथ मार्ग मानचित्र, यातायात सहायता, आपातकालीन सेवा, ठहरने की सुविधा, लाइव अपडेट्स एवं खोया एवं पाया से संबंधित सुविधा पाने हेतु क्यू आर कोड को स्कैन करने की आवश्यकता है।इसके अलावा मेला क्षेत्र में असुविधा या कमी दिखने पर क्यू आर कोड को स्कैन कर तस्वीर के साथ समस्या को साझा कर सकते हैं, जिसके पश्चात 15 मिनट में समस्या का समाधान किया जाएगा।

See also  100 करोड़ का रेलवे मुआवजा घोटाला, ईडी ने बिहार और दिल्ली में दो दर्जन संपत्ति की जब्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now