बाबूलाल मरांडी ने ली दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी, दिल्ली में हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 9, 2025

babulal

नई दिल्ली:  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राजधानी दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री से दिशोम गुरु के इलाज और स्वास्थ्य सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बिहार बंद में एक साथ शामिल हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव, जगह-जगह रोकी गई ट्रेनें

बाबूलाल मरांडी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि उनका सानिध्य राज्य और देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि गुरुजी जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय सार्वजनिक जीवन में लौटें।

गौरतलब है कि शिबू सोरेन पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। झारखंड समेत पूरे देशभर में उनके शुभचिंतक उनके स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं कर रहे हैं।

See also  शिबू सोरेन को आया पैरालाइसिस अटैक, रघुवर दास ने हेमंत सोरेन से की फोन पर बात, गुरूजी के जल्द स्वस्थ्य होकर झारखंड लौटने की कामना

गुरू दत्त की जन्मशती : उनके जाने से आज तक ‘प्यासा’ है भारतीय सिनेमा, ‘बहारें फिर भी आएंगी’ पर बात करते-करते चले गए थे गुरुदत्त

गौरतलब है कि 81 वर्षीय शिबू सोरेन को हाल ही में रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली लाया गया था, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें CCU (क्रिटिकल केयर यूनिट) में रखा गया है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है।

 

 

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now