गुमलाः जिले के एसपी हारिस बिन जमां को मिली गप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुमला पुलिस ने भारी मात्रा में बीयर को जब्त किया है। गुमला बाईपास पर रूई से भरे ट्रक पर शराबबंदी वाले बिहार में बीयर की बोतलें भेजी जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त की गई बीयर की कीमत 45 लाख रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है।

झारखंड में NH कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग, एक मजदूर को लगी गोली
दरअसल, एसपी को मिली गुप्त सूचना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी गुमला सुरेश कुमार यादव के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया जिसमें करमाली थाना प्रभारी महेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार महतो, सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार, हवलदार नामजन सामद, आरक्षी समीर अंसारी और सुदीप टोप्पो शामिल थे। इन्होने रात करीब साढ़े दस बजे पुग्गु बाइपास पर चेकिंग अभियान शुरू किया। UP25CT-2916 नंबर की गाड़ी गुमला बाइपास से रांची ओर जाते हुए दिखाई दिया गया। इसके बाद ट्रक को पुलिस ने रूकने का इशारा किया लेकिन ट्रक चालक ने स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा करना शुरू किया और ट्रक को रोका।
गुमला में 45 लाख रुपये से ज्याद कीमत का बीयर किया गया बरामद
पंजाब से भेजा जा रहा था बिहार#Jharkhad #JharkhandNews #Bihar pic.twitter.com/d8og39Bdrr
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 4, 2025

पूर्व नक्सली से मांगी गई 25 लाख की रंगदारी, PLFI जोनल कमांडर के नाम से आया था फोन
ट्रक चालक अकबर खान और उसके सहायक सरीफ खान जो राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले है, उनसे पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद उसने बताया कि ट्रक में रूई के नीचे TUBORG AND KINGFISHER कंपनी की 1020 पेटी बीयर है, जिसे छुपाकर बिहार ले जाया जा रहा है। उसके बाद ट्रक रजि0नं0-UP25CT-2916 को विधिवत् तलाशी लेने पर ट्रक में TUBORG AND KINGFISHER कम्पनी का केन बीयर बरामद किया गया। सभी केन बीयर के बोतल पर FOR SALE IN PUNJAB ONLY लिखा हुआ पायागया। शराब की पेटी ज्यादा मात्रा में रहने एवं अंधेरा होने के कारण ट्रक चालक एवं सहयोगी सहित ट्रक को थाना लाकर ट्रक से शराब की पेटी को उतार कर मिलान करने पर TUBORG केन बियर 500 एम0एल0 का कुल-730 पेटी जिसमें एक पेटी में 24 पीस केन बीयर तथा KINGFISHER कम्पनी का केन बियर 500 एम0एल0 का कुल-290 पेटी जिसमें एक पेटी में कुल-24 पीस, कुल-1020 पेटी केन बीयर मिला। ट्रक रजि0नं0-UP25CT-2916 एवं बीयर को विधिवत् जप्ती सूचि बनाकर जप्त किया तथा दोनों पकड़ये अभियुक्त को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।





