देश के बड़े स्कूल की महिला टीचर को पुलिस ने किया अरेस्ट, 5 स्टार होटलों में ले जाकर छात्र के यौन शोषण का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2025

देश के बड़े स्कूल की महिला टीचर को पुलिस ने किया अरेस्ट, 5 स्टार होटलों में ले जाकर छात्र के यौन शोषण का आरोप

डेस्कः देश के पांच बड़े प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक स्कूल की महिला टीचर पर बेहद ही गंभीर आरोप लगे है। आरोपी टीचर को एक छात्र के साथ बलात्कार और यौन शोषण के आरोप में अरेस्ट किया गया है। मुंबई की दादर पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार किया है। दादर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, और न्याय संहिता की अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

रांची नेत्रहीन नाबालिग से हैवानियत, पिता और भाईयों ने किया दुष्कर्म, मां बनी रही मूकदर्शक
पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्र पर यह यौन उत्पीड़न पिछले एक वर्ष से अधिक समय से हो रहा था। इस दौरान साउथ मुंबई के कई फाइव स्टार होटलों में भी छात्र को ले जाकर यौन शोषण किया गया। आरोपी टीचर छात्र को एंटी डिप्रेसेंट दवाएं भी देती थी ताकि वह चुप रहे।

गर्भवती बहू को ससुर लेकर पहुंचे झाड़फूंक कराने,ओझा और उसके साथियों ने किया गैंगरेप
छात्र ने अपनी HSC परीक्षा पूरी करने के बाद माता-पिता को उस भयावह अनुभव के बारे में बताया, जब आरोपी टीचर ने अपना नौकर भेजकर उससे मिलने का संदेश भिजवाया। इसके बाद पीड़ित के परिजनों की सूचना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हुई और त्वरित कार्रवाई में टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया।

See also  राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे और बहु के रिसेप्शन में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और रबींद्रनाथ महतो ने भी दी बधाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now