- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लोहरदगा में सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक में आने से स्कूल संचालक के बेटे की मौत

लोहरदगा में सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक में आने से स्कूल संचालक के बेटे की मौत

लोहरदगा : लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर लोहरदगा शहरी क्षेत्र के मुख्य चौराहा पावरगंज के पास मालवाहक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी चंदन भारती की मौत घटनास्थल पर हो गई। इस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

जमशेदपुर में बारिश से भारी तबाही, डुमरिया अंचल कार्यालय और थाना पानी में डूबा, सड़क संपर्क टूटा

मृतक की पहचान शहर के संजय गांधी पथ निवासी तेसर केंद्र से सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी (वर्तमान में गिरवर शिशु सदन विद्यालय के संचालक) रामवल्लव भारती के पुत्र चंदन भारती के रूप में हुई। बताया जाता है कि सोमवार सुबह चंदन भारती सब्जी लेने मोटरसाइकिल से बाजार जा रहे थे। इसी क्रम में लोहरदगा के रास्ते घाघरा की ओर जा रही मालवाहक ट्रक संख्या JH19E8439 ने मोटरसाइकिल संख्या जेएच08ई-5693 में सवार चंदन भारती नामक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है

See also  मंत्री बन्ना गुप्ता को पसंद आया मुख्य सचिव के लिए चिन्ह्रित बंगला, आवास पर ताला लगा अपने नाम का लगा दिया बोर्ड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now