गयाः बिहार के गया में रविवार की छुट्टी मनाने गये पर्यटक वॉटरफॉल में फंस गए। इमामगंज के लंगूराही पहाड़ी जलप्रताप में रविवार को अचानक पानी आ जाने के कारण कई सैलानी फंस गए, बड़ी मशक्त के बाद सैलानी वहां से बाहर निकलने में कामयाब हो पाए।
जमशेदपुर के पोटका में भारी बारिश से डूब गया पूरा स्कूल, बच्चों ने छत पर भींगते हुए गुजारी रात, देखिये रेस्क्यू ऑपरेशन का VIDEO
जैसे ही लंगूराही वॉटर फॉल में पानी आई अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पर्यटक इधर से उधर भागने लगे। जब तक लोग कुछ समझ पाते कई लोग पानी के तेज धार में फंस गए। छह लड़कियां पानी के तेज धार में बहने लगी जिसे वहां मौजूद सैलानियों ने किसी तरह से बचाया। एक लड़की किसी तरह पत्थर के सहारे खुद को बचाया जबकि एक लड़की काफी देर तक पानी की तेज धार में फंसी रही।
झारखंड में ग्राम प्रधान की घर में घुसकर हत्या, पहले लाठी-डंडे से पीटा फिर मार दी गोली
पानी की तेज धार उसे बहा ले जाना चाहती थी। वह किसी तरह टीला पकड़ कर खुद को संभाली रखी। इस घटना में बहाव के दौरान एक लड़की पत्थर से टकराकर जख्मी हो गयी, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को मौसम सामान्य था। बड़ी संख्या में लोग जलप्रपात का आनंद ले रहे थे। इसी क्रम में अचानक पहाड़ी इलाके से पानी का सैलाब आने लगा. इस घटना के बाद जलप्रपात पर स्नान करने वाले लोग भयभीत होकर वहां से चले गए।









