- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची उपायुक्त के नाम पर बना फर्जी फेसबुक आईडी, ठगी और धोखाधड़ी की कोशिश, DC मंजूनाथ भजन्त्री ने दिया कार्रवाई का आदेश

रांची उपायुक्त के नाम पर बना फर्जी फेसबुक आईडी, ठगी और धोखाधड़ी की कोशिश, DC मंजूनाथ भजन्त्री ने दिया कार्रवाई का आदेश

रांचीः झारखंड में साइबर अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वो राज्य के आलाधिकारियों के नाम पर भी फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी करने से बाज नहीं आ रहे है। राज्य के कई आईएएस अधिकारी और आईपीएस अधिकारियों के नाम पर समय-समय पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी की कोशिशें की गई है। कुछ में साइबर अपराधियों को कामयाबी मिली तो कुछ में वो अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।

झारखंड में भारी बारिश से डूब गया पूरा स्कूल, बच्चों ने रातभर छत पर भीगते हुए गुजारी रात, सिंहभूम में हाल बेहाल
इस बार साइबर अपराधियों ने राजधानी रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। डीसी को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसको लेकर संदेश जारी करते हुए लिखा कि उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाया गया।

रांची के ओरमांझी टोल प्लाजा पर जबरन वसूला जा रहा है दोगुना शुल्क, मान्य फास्टैग को ब्लैकलिस्ट बताकर हो रही है पैसे की उगाही
जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई है कि उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी (https://facebook.com/share/1Byb6iUvCy/) बनाई गई है। इस फर्जी आईडी के माध्यम से असामाजिक तत्वों द्वारा आम नागरिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को ठगी और धोखाधड़ी का शिकार बनाना है।
जिला प्रशासन स्पष्ट करता है कि श्री मंजूनाथ भजन्त्री का इस फर्जी फेसबुक आईडी से कोई संबंध नहीं है। जनता से अपील की जाती है कि ऐसी किसी भी अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। इस प्रकार की गतिविधियों से सतर्क रहें, क्योंकि यह साइबर अपराध का हिस्सा हो सकता है और आपको आर्थिक या व्यक्तिगत नुकसान पहुंचा सकता है।
जिला प्रशासन द्वारा इस फर्जीवाड़े के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा रही है, और संबंधित साइबर क्राइम यूनिट इस मामले की गहन जांच कर रही है।नोट यह जनहित में जारी की गई है। कृपया इसे अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें।

See also  गोड्डा में सरकारी सभा भवन की छत गिरी, एक की मौत, तीन बच्चे घायल

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now