प्रेमी के साथ मिलकर पति को गाड़ी से कुचलकर मार डाला, बेटे ने खोला राज, बिहार में दिल दहलाने वाला हत्याकांड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 28, 2025

प्रेमी के साथ मिलकर पति को गाड़ी से कुचलकर मार डाला, बेटे ने खोला राज, बिहार में दिल दहलाने वाला हत्याकांड

डेस्कः बिहार के औरंगाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को स्कार्पियों से कुचलकर मार डाला। वारदात को ऐसे अंजाम दिया गया कि ये एक सड़क हादसा लगे। मृतक के बेटे और मां ने इस हत्याकांड का राज खोला तो सब दंग रह गए।

बिहार में नाबालिग से गैंगरेप, तीन लड़कों ने बनाया VIDEO, वायरल करने की दी धमकी
घटना बंदेया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव की है। मृतक दाउदनगर थाना क्षेत्र के लाला अमौना गांव का रहने वाला था। पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर एक खतरनाक षड्यंत्र रचा और हत्या को दुर्घटना का रूप देने की पूरी कोशिश की।पुलिस ने जब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तो यह मामला पुलिस को संदिग्ध दिखा। इसके बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की और मृतक के गांव जाकर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस मृतक के गांव पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान परिजनों और बच्चों ने जो बयान दिया, वह चौंकाने वाला था।

See also  JDU की कमान फिर Nitish Kumar के हाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय परिषद की मुहर

लोहरदगा में प्रेमी ने प्रेमिका की गला काटकर की हत्या, खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान
दरअसल,मृतक की पत्नी का कमलेश यादव नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था।इसी को लेकर महिला ने प्रेमी के संग मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और उसे स्कॉर्पियो से कुचल दिया, ताकि मामला सड़क हादसा लगे।

बिहार में बदमाशों ने तीन भाईयों को मारी गोली, एक की मौके पर हुई मौत, दो की हालत गंभीर
मृतक के बेटे, मां और चाचा ने बताया कि कमलेश अक्सर घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर देता था और फिर वह महिला से अवैध संबंध बनाता था इसके बाद परिजनों को धमकाते हुए किसी से कुछ भी बताने को मना करता था, अन्यथा अंजाम भुगतने की धमकी देता था।

बिहार का लेखपाल निकला धनकुबेर, करोड़ों की कमाई आई सामने, करीबी महिला अधिकारी के घर भी EOU की रेड
डर की वजह से परिजन कमलेश की इस करतूत को बर्दाश्त करते थे और किसी को कुछ भी बताने से डरते थे। अब पूरा परिवार दहशत में है और इंसाफ की गुहार लगा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं महिला का प्रेमी कमलेश फरार है।

See also  गर्वनर के हाथों डिग्री लेने कर दिया इनकार, पीएचडी स्टूडेंट ने बताई बड़ी वजह...
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now