बिहार में दुरंतो एक्सप्रेस में जमकर हुई लूटपाट, चार कोचों में यात्रियों को लूटा, 40 मिनट तक ट्रेन रोककर लोगों ने किया हंगामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2025

बिहार में दुरंतो एक्सप्रेस में जमकर हुई लूटपाट, चार कोचों में यात्रियों को लूटा, 40 मिनट तक ट्रेन रोककर लोगों ने किया हंगामा

पटनाः बिहार में दुरंतो एक्सप्रेस में लूटताट की घटना सामने आई है। गया-डीडीयू रेल खंड के रफीगंज पोस्ट अंतर्गत परैया -कष्टा स्टेशन के बीच ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल और अन्य कई सामानों की चोरी की घटना सामने आई है।आनंद विहार भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस में यह घटना घटित हुई है। करीब आधा दर्जन लोगों के उनके मोबाइल व अन्य सामानों की चोरी की सूचना है।

पटना में थार सवार ने की महिला पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश, वीडियो में हुआ युवक की गुंडागर्दी
चोरी की घटना ट्रेन के कोच संख्या बी 1, बी 2 और एस 4 में हुई है, जिसकी जानकारी यात्रियों ने दी। रफीगंज आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया कि ट्रेन संख्या 122824 आनंद विहार दुरंतो एक्सप्रेस में चोरी की घटना घटी।घटना मध्य रात्रि के तकरीबन 1:05 बजे के आसपास घटित हुई है।

बिहार में सिगरेट नहीं देने पर होटल में बदमाशों ने की फायरिंग, CCTV में वीडियो हुआ कैद
इसकी शिकायत रेल मदद सेवा पर चार-पांच यात्रियों के द्वारा किया गया। वहीं, यात्रियों के द्वारा कष्ठा और परैया स्टेशन के बीच गुरुवार की देर रात 1:05 बजे में चोरी की घटना के अंजाम देकर ट्रेन को वैक्यूम कर दो चार की संख्या में चोर भाग निकाले।

See also  अमन साहु गैंग का पाकिस्तान से था कनेक्शन, लेवी के पैसे से बॉडर पर से खरीदे जाते थे हथियार, मयंक सिंह से पूछताछ में खुलासा

बिहार में नाबालिग की हत्या के बाद तनाव, प्रेम-प्रसंग में धारदार हथियार से काट डाला
इस दौरान यात्रियों के द्वारा ट्रेन रोक कर हंगामा किया गया। इस कारण ट्रेन का परिचालन 40 मिनट देर करीब 2 बजे हुआ। वहीं, गया जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने पर जीआरपी गया सर्किल इंस्पेक्टर सुशील कुमार सिंह के द्वारा अटेंड किया गया।आनंद विहार भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस के चार बोगियों में चोरी की घटना के बाद आरपीएफ रफीगंज और रेल थाना गया के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की जा रही है और 4 से 5 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है।इन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now