मायके में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, गुस्से में ससुराल वालों ने पति को पीट-पीट कर मार डाला

बिहार में अब इंजीनियर की हत्या, पत्नी और बेटे के सामने चाकू से गोदा

गिरिडीहः मायके गई हुई पत्नी की पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद ससुराल वाले भड़क गए और हत्या के आरोपी पति की उन्होने पीट-पीट कर जान ले ली। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लुकईयां गांव की है।

झारखंड के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 27,28,29 जून को लेकर भी अलर्ट जारी
बुधवार देर रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले छोटेलाल हांसदा ने अपनी पत्नी मीणा हांसदा की उसके मायके में चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आठ साल पहले दोनों की शादी हुई थी। पति से नाराज पत्नी मायके में ही रह रही थी, नाराज पति अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी की हत्या कर दी। बताया जाता है कि बुधवार देर रात दोनों के बीच कहासुनी हुई उसके बाद गुस्से में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

रांची के टाइगर का अब क्या होगा ? जानिए वन विभाग ने नर बाघ के भविष्य का क्या किया है फैसला ?
घटना को अंजाम देने के बाद छोटेलाल भागने लगा। इस बीच घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को लगी। मायके के लोग भड़क गए और भाग रहे छोटेलाल को पकड़ लिया। पकड़ में आए छोटेलाल की पिटाई कर दी। छोटेलाल को इतना मारा गया कि उसने दम तोड़ दिया।

Video: रांची के घर के अंदर घुसा टाइगर… पूरण महतो ने बाघ को ऐसे किया कैद….10 घंटे बाद इस तरह हुआ रेस्क्यू
इस बीच घटना की सूचना मुफ्फसिल थाना प्रभारी को मिली। थानेदार ने घटना से एसपी डॉ बिमल कुमार के साथ-साथ एसडीपीओ जीतवाहन उरांव को अवगत कराया। चंद मिनट में एसडीपीओ भी पहुंच गए फिर पुलिस घटनास्थल पर गई और पूरी जानकारी लेने के बाद दोनों के शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now