झारखंड के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 27,28,29 जून को लेकर भी अलर्ट जारी

झारखंड के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 27,28,29 जून को लेकर भी अलर्ट जारी

रांचीः मौसम विभाग ने गुरूवार को झारखंड के आठ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। राजधानी रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आम लोगों से खराब मौसम रहने पर सतर्क और सावधान रहने को कहा है। गरज और बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े नहीं रहने की सलाह दी गयी है। किसानों से खेतों में नहीं जाने को कहा गया है। बिजली के खंभों से दूर रहें।

Video: रांची के घर के अंदर घुसा टाइगर… पूरण महतो ने बाघ को ऐसे किया कैद….10 घंटे बाद इस तरह हुआ रेस्क्यू
27 जून को झारखंड के छह जिलों में भारी बारिश होगी। इनमें गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा व पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। इसे देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 जून को झारखंड के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। इनमें चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ व रांची के कुछ हिस्से, गुमला, सिमडेगा, खूंटी व पश्चिम सिंहभूम जिले शामिल हैं।इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।29 जून को झारखंड के गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत स्थिर, राज्यपाल संतोष गंगवार ने की मुलाकात, जल्द स्वस्थ होने की कामना
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक गोला में 75 मिमी बारिश हुई है, जबकि जामताड़ा में 71.2 मिमी बारिश हुई है। राजधानी रांची में 60 मिमी बारिश हुई है। बुधवार को सबसे अधिक बोकारो में 16 मिमी बारिश हुई है, जबकि राजधानी रांची व जमशेदपुर में पांच-पांच मिमी बारिश हुई।बारिश होने से कई जिलों के अधिकतम तापमान में कमी आ गयी है। राज्य में सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 33.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस तथा पिछले 24 घंटे में 3.6 डिग्री सेल्सियस की कमी रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now