रांचीः राजधानी रांची में सोमवार को जोरदार बारिश हुई। घंटे भर से ज्यादा हुई बारिश में सड़के पानी से लबालब हो गई। सड़कों पर जलजमाव की वजह से गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। कई स्कूल बस और एंबुलेंस भी जाम में काफी देर तक फंसे रहे। शहर के निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया। बारिश के दौरान स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
![]()
राहुल गांधी ने आदिवासी नेताओं के साथ की बैठक, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और सांसद सुखदेव भगत ने सरना धर्म कोड का उठाया मामला
रांची के कांटाटोली, हरमू, बरियातू, कोकर, लोअर बाजार, लालपुर जैसे इलाकों में हालात बेहद खराब रहे। नदी और नालों के किनारे बसे मोहल्लों में पानी घरों के अंदर तक घुस गया है। कई जगहों पर लोगों ने बाल्टी और मोटर पंप से घरों में भरे पानी को निकालने की कोशिश में जुटे रहे।मोरहाबादी बाजार, करमटोली चौक, रेडियम रोड, करमटोली तालाब रोड और कर्बला चौक रोड पर हालात इतने खराब हो गए कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के पास मिली प्रतिबंधित ग्लाक पिस्टल, सरकार ने मांगी वापस, कांग्रेस नेता ने कहा-वो झारखंड से हैं बाहर
इधर, रांची नगर निगम का दावा है कि जल निकासी के लिए लगातार सफाई और चौड़ीकरण का काम किया गया था, लेकिन वास्तविकता कुछ और ही बयां कर रही है। बारिश ने निगम की तैयारियों की पूरी कलई खोल दी है। जिन इलाकों में पानी निकलने की व्यवस्था की गई थी, वहां भी जल जमाव है।निगम के अधिकारी यह मान रहे हैं कि भारी बारिश और पुराने जल निकासी ढांचे की सीमाएं इस स्थिति की बड़ी वजह हैं। अधिकारियों ने बताया कि पंप लगाकर जल निकासी की जा रही है और विशेष टीम को सक्रिय किया गया है।


ट्रेन में हुई रघुवर दास और मंत्री दीपिका पांडे सिंह की मुलाकात, पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पेसा कानून को लेकर हुई चर्चा
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची समेत राज्यभर में आगामी कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। राज्यभर में तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्यभर में 27 जून तक बारिश की संभावना जतायी गयी है। अगर हर बार रांची में बारिश से इस तरह की स्थिति बनी तो लोगों को काफी परेशानियां हो सकती है। कुछ दिनों पहले ही लगातार हुई भारी बारिश से राज्यभर में तबाही की स्थिति बन गयी थी।












