डेस्कः उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के तीन विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसको लेकर जानकारी दी गई।
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के पास मिली प्रतिबंधित ग्लाक पिस्टल, सरकार ने मांगी वापस, कांग्रेस नेता ने कहा-वो झारखंड से हैं बाहर
समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘पीडीए विरोधी’ विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी जनहित में निम्नांकित विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है:
1. मा. विधायक गोशाईगंज श्री अभय सिंह
2. मा. विधायक गौरीगंज श्री राकेश प्रताप सिंह
3. मा. विधायक ऊँचाहार श्री मनोज कुमार पाण्डेय
इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गयी ‘अनुग्रह-अवधि’ की समय-सीमा अब पूर्ण हुई, शेष की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है। भविष्य में भी ‘जन-विरोधी’ लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और पार्टी के मूल विचार की विरोधी गतिविधियाँ सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी। जहाँ रहें, विश्वसनीय रहें।

गुरुग्राम की शिक्षिका का कांड, होटल ले जा छात्र से बनाती थी संबंध; टीचर अरेस्ट
समाजवादी पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए तीन विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। निकाले गए विधायकों में गोशाईगंज से विधायक अभय सिंह, गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पांडेय शामिल हैं।
‘सुधरने का मौका दिया था…’
समाजवादी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह अपनी मूल विचारधारा और सिद्धांतों के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी ने यह भी कहा है कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी सदस्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। निष्कासित विधायकों को सुधरने का मौका दिया गया था, लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे।




