तेजस्वी यादव का आरोप, सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को साजिश के तहत राजनीति में नहीं आने दे रहे

tejashwi_yadav_on_nishant

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के विधानसभा चुनाव में उतरने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अभी हाल ही में जदयू के एक सांसद ने निशांत को नालंदा से आकर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी निशांत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि एक साजिश के तहत निशांत को राजनीति में आने से रोका जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘जनता दल यूनाइटेड के मंत्री कह रहे हैं कि RSS कोटा भी होता है। उन्हीं के लोगों ने प्रमाणित किया है। हम जानना चाहते हैं कि और कितने लोग आरएसएस कोटा से हैं, कौन-कौन लोग हैं? मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि बिहार में कहां-कहां आरएसएस कोटा है?

कोई VIDEO बना रहा है; गुरुग्राम के होटल में अमेरिकी फैमिली के साथ हैरान करने वाली घटना

See also  मंत्री हफीजुल हसन बोले- ‘झारखंड में नहीं लागू होगा वक्फ संशोधन कानून’

संजय झा ने अपने बच्चे को फिक्स कर दिया। अशोक चौधरी ने अपने बच्चे को फिक्स कर दिया। निशांत कुमार आना चाहते हैं राजनीति में तो यहीं पूजा पार्टी वाले लोग असहज महसूस करवा रहे हैं। साजिश के चलते निशांत को नहीं आने देना चाहते हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री का वो इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि वो अचेत व्यवस्था में हैं। ये पूजा-पार्टी वाले लोग अपने रिश्तेदारों और जमाइयों को सेट कर दिया तो निशांत की इच्छा है, मुख्यमंत्री की इच्छा है तो यहीं पूजा पार्टी वाले लोग साजिश के तहत उन्हें राजनीति में नहीं आने देना चाहते हैं।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि ये लोग सत्ता का सुख भोग रहे हैं। मलाई खा रहे हैं और रेवड़ी बांट रहे हैं। क्योंकि इनको लगता है कि सीएम अचेत अवस्था में हैं तो इन्हें ईश्वरीय वरदान मिल गया है। यही हो रहा है बिहार में।

झारखंड में बारिश को लेकर आज रेड अलर्ट, कई जिलों में स्कूलों को किया गया बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

See also  लालू से मुलाकात के बाद बोले RJD नेता- "सरकार बनाने का ऑफर मिलेगा तो लीड लेंगे, जो ऐतिहासिक पुरूष है वो इतिहास रचेंगे"
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now