नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल पर तय हुआ हत्या का आरोप, सौरभ मर्डर केस का ट्रायल शुरू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 17, 2025

जेल में भी एक साथ रहना चाहते है साहिल और मुस्कान, नशे का इंजेक्शन और गांजे की कर रहे है डिमांड, माता-पिता ने तोड़े रिश्ते

मेरठः पति की हत्या कर लाश के टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट के घोल में जमाने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल पर जिला जज की कोर्ट में हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप तय हुए हैं। सोमवार को जिला जज की कोर्ट में सुनवाई हुई और दोनों आरोपियों की पेशी हुई। पुलिस की चार्जशीट में लगाए आरोपों को लेकर कोर्ट ने हत्या समेत बाकी चार्ज फ्रेम किए। अभियोजन और वादी पक्ष के वकील को कोर्ट में साक्ष्य पेश करने के लिए 23 जून की तारीख दी गई है। अब सौरभ हत्याकांड में कोर्ट में ट्रायल शुरू हो गया है।

ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में 3 मार्च की रात मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। दोनों ने लाश को काट एक सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाने की साजिश की थी। बाद में लाश को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट के घोल से जमा दिया। 18 मार्च को हत्या का खुलासा हुआ।

See also  चिराग पासवान की जगह अरूण भारती लड़ेंगे जमुई लोकसभा क्षेत्र से चुनाव, दिया गया पार्टी का सिंबल

पेशी के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई। कचहरी परिसर के बाहर-अंदर पुलिस फोर्स मौजूद रही। यह पता नहीं लगने दिया गया कि साहिल-मुस्कान दोनों लाए गए हैं। केस की सुनवाई और चार्ज फ्रेम की प्रक्रिया त्वरित कराई गई। मुस्कान-साहिल दोनों मुंह पर कपड़ा बांधकर आए थे।

भगवान का शुक्र है… मैं राजा रघुवंशी बनने से बचा गया, पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद बोला पति

सौरभ हत्याकांड में पुलिस ने करीब एक हजार पन्नों की चार्जशीट को 12 मई को कोर्ट में दाखिल कर दिया था। मेरठ जिला जज संजीव पांडे की कोर्ट में सोमवार को सौरभ हत्याकांड में फाइल/चार्जशीट तलब की गई। दोनों आरोपियों को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने हत्या समेत साक्ष्य मिटाने और अन्य आरोपों में मुस्कान-साहिल पर चार्ज फ्रेम किए। अब फाइल कोर्ट में तैयार कर ली गई है और विचारण चलेगा। कोर्ट ने साक्ष्य पेश करने के लिए 23 जून की तारीख दी है।

See also  एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री हो गए पसीने-पसीने, एसी खराब होने से हुई फजीहत

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता एडवोकेट सर्वेश कुमार शर्मा ने कहा कि सौरभ हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट करीब एक महीने पहले कोर्ट में दाखिल की थी। कोर्ट में सोमवार को मुस्कान, साहिल पर आरोप तय किए गए हैं। अब 23 जून को सुनवाई होगी। अभियोजन मजबूती से केस लड़ेगा और आरोपियों को सजा कराने के लिए प्रयास किया जाएगा।

चिंताजनकः बिहार में घटा सेक्स रेशियो, 1000 लड़कों पर महज 891 लड़कियां; रिपोर्ट में खुलासा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now