पटना में एनकाउंटर, सरेंडर के बाद नाबालिग कर रहा था भागने की कोशिश, पुलिस ने मारी गोली

पटना में एनकाउंटर, सरेंडर के बाद नाबालिग कर रहा था भागने की कोशिश, पुलिस ने मारी गोली

पटनाः बिहार में क्राइम के बढ़े ग्राफ के पुलिस पुलिस की कार्रवाई भी जारी है। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के बाद पटना में एक अपराधी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दानापुर में डीएवी स्कूल के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नाबालिग मुख्य आरोपी ने दोपहर में सरेंडर कर दिया।

भाभी के तानों से तंग आकर ननद बिजली खंभे पर चढ़ी, लोगों ने ऐसी बचाई जान
पुलिस जब पिस्टल खोजने के लिए ले गई तो उसने फायरिंग करके भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, उसे PMCH में भर्ती कराया गया है। जख्मी किशोर का नाम विवेक कुमार बताया जा रहा है। शुक्रवार को ही मुजफ्फरपुर जिले के सरैया में भी एक अपराधी पुलिस की पिस्टल छिनकर भागने की कोशिश करते हुए एनकाउंटर में गोली लगने से घायल हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now