बिहार में घूसखोर ASI गिरफ्तार, दूसरे ASI से ले रहा था रिश्वत, निगरानी ने धर दबोचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 11, 2025

बिहार में घूसखोर ASI गिरफ्तार, दूसरे ASI से ले रहा था रिश्वत, निगरानी ने धर दबोचा

डेस्कः बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। रोहतास में घूसखोरी का एक अलग ही मामला सामने आया है जब एक ASI दूसरे ASI से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। निगरानी की टीम रेल पुलिस के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) को 5000 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। निगरानी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

बिहार के DM पर संगीन आरोप, इंजीनियरों ने भेजा कानूनी नोटिस
दअरसल, सासाराम रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में पदस्थापित ASI विजय सिंह को पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। विजय सिंह एक महिला से 5 हजार रुपए ले रहा था। तभी जाल बिछाए निगरानी के अधिकारियों ने उसे दबोच लिया।

जन्मदिन पर लालू यादव की तस्वीर को पहना दिया माला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और RJD विधायक ने ये क्या कर दिया
बताया जाता है कि विजय सिंह ने पीड़ित महिला से केस में मदद करने के एवज में 5 हजार की डिमांड की थी। पटना जिला पुलिस बल में तैनात ASI बसंती कुमारी के पति का एक छिनतई के मामले में नाम आया था। इस मामले में थाना से ही जमानत देने के लिए बसंती कुमारी से रिश्वत मांगी गयी थी। ASI बसंती कुमारी ने पहले ही 10 हजार रुपए विजय को दे चुकी थी। 5 हजार रुपये की और डिमांड की गई थी। जिसके बाद बसंती कुमारी ने सारे मामले की निगरानी से शिकायत की। इसी शिकायत पर निगरानी आज सासाराम पहुंची।

See also  चतरा में बन चुका है दुनिया का ड्रग्स सेंटर, फिर मिले 2 करोड़ रुपए की अफीम और हेरोइन

झारखंड में प्रेमिका के लिए प्रेमी हिंदू से बना मुस्लिम, खतना कराया-मस्जिद में नमाज पढ़ी फिर भी छोड़कर चली गई माशूका
ऐसे में बुधवार को जब बसंती कुमारी 5 हजार रुपए और दे रही थी। उसी समय निगरानी की टीम ने विजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बड़ी बात यह है कि अपने ही पुलिस विभाग की एक महिला पुलिस अधिकारी से सब इंस्पेक्टर विजय सिंह पैसा ले रहा था। पकड़ा गया ASI विजय कुमार सिंह छपरा जिला का रहने वाला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now