- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लातेहार में ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर, आठ यात्री हादसे में घायल, दो की हालत गंभीर

लातेहार में ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर, आठ यात्री हादसे में घायल, दो की हालत गंभीर

लातेहारः मनिका थाना क्षेत्र के सिंजो शिव मंदिर के पास एनएच-39 पर सोमवार को ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में आठ यात्री घायल हो गए जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायल आपस में रिश्तेदार है और एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल दो यात्री को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झारखंड के देवघर से आया हैरान करने वाला VIDEO, शख्स की मौत के बाद रोने लगा बंदर, शव को लगा चुमने, अर्थी के साथ पहुंचा श्मशान घाट
दरअसल लातेहार जिले के सरयू प्रखंड से जिला परिषद सदस्य और JMM के जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव के परिवार के लोग बस पर सवार होकर मनिका प्रखंड के एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वैवाहिक कार्यक्रम के समापन के बाद सभी लोग सुबह 3:00 बजे बस में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मनिका प्रखंड मुख्यालय के शिव मंदिर के पास सामने से आ रहे एक ट्रक और बस में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में बस में सवार रविंद्र उरांव, मानती देवी, अनिकेत उरांव, मनीता देवी, सुचिता कुमारी, परमेश्वर उरांव, सरस्वती कुमारी समेत अन्य लोग घायल हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी शशि कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

See also  नहीं मिला कोई ऑफर, रिटायरमेंट भी ले सकता हूं; अटकलों के बीच बोले चंपाई सोरेन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now