- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

जमशेदपुर के अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, एक किलोमीटर तक फैला धुआं, दहशत में लोग

जमशेदपुर के अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, एक किलोमीटर तक फैला धुआं, दहशत में लोग

जमशेदपुरः डिमना थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह गांव में गुरूवार देर रात अलकता फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई। एसटीपी लिमिटेड नाम की कंपनी के फैक्ट्री में मौजूद एक टंकी के फटने से जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ आग लगने और धुआं उठने से आसपास के लोग दहशत में आ गए।

Patna में तीन आभूषण कारोबारियों के ठिकानों पर Raid , 70 किलो सोना और 5500 किलो चांदी बरामद
फैक्ट्री में विस्फोट के बाद उठा धुआं करीब एक किलोमीटर तक फैल गया। जहरीले गैस के रिसाव ने ग्रामीणों के बीच दहशत को और बढ़ा दिया। स्थानीय लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, खुजली और घबराहट महसूस होने लगा। बच्चों और बुजूर्गो को खांसी होने से लोगों परेशान होने लगे। कई ग्रामीण अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।

कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने नामांकन पत्र में छिपाए थे तथ्य, CEO ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट
डिमना चौक से उठा धुआं थोड़ी ही देर में पटमदा-बोड़ाम जाने वाली मेन रोड़ तक फैल गया। जिस वजह से वहां से गुजरने वाले लोग भी परेशानी में आ गए। दमकल विभाग ने दो घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

See also  ''कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी'' पीएम मोदी ने पहलगाम टेरर अटैक पर दिया बड़ा संदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now